रेप केस के दोषी राम रहीम का काफिला, 21 दिन की मिली फरलो, इस आश्रम में गुजारेगा दिन

ADVERTISEMENT

Ram Rahim Parole News: रेप और हत्या के मामले में हरियाणा की रोहतक जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है.

social share
google news

Ram Rahim Parole News: रेप और हत्या के मामले में हरियाणा की रोहतक जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है. उनकी 21 दिन की फर्लो मंजूर हो गई है. जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत के आश्रम में रहेगा. वह इससे पहले इसी साल जुलाई में पैरोल पर जेल से बाहर आये थे. वह अब तक सात बार जेल से बाहर आ चुका है.

पहले भी 7 बार जेल से बाहर आ चुका है

पैरोल देना राज्य का अधिकार है और यह जेल में कैदी के अच्छे व्यवहार के आधार पर दिया जाता है. 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद से गुरमीत राम रहीम कुल 7 बार जेल से बाहर आ चुका है. वह अपनी दो छात्राओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की कैद और हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.

राम रहीम कब-कब जेल से बाहर आया है?

24 अक्टूबर 2020: रेप के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 24 घंटे की गुप्त पैरोल पर जेल से बाहर निकाला गया. राम रहीम को दी गई ये पैरोल इतनी गुप्त थी कि पूरे हरियाणा में सिर्फ 4 लोगों को ही इसकी जानकारी थी. सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को हरियाणा पुलिस की तीन कंपनियों की सुरक्षा में गुपचुप तरीके से जेल से बाहर गुरुग्राम लाया गया.

21 मई 2021: इस बार राम रहीम को 48 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली. सुबह 6.15 बजे गुरमीत को पैरोल पर सुनारिया जेल से बाहर निकाला गया और राम रहीम अपनी बीमार मां से मिलने के लिए गुरुग्राम गए. तब वह मानेसर के एक फार्म हाउस में रुके थे.

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

7 फरवरी 2022: फिर राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी गई. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख रिहाई के बाद जब गुरुग्राम आश्रम पहुंचे तो अनुयायियों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. सुनारिया जेल से बाहर आने के बाद गुरमीत राम रहीम अपने परिवार के साथ गुरुग्राम आश्रम चले गए.

जून 2022: डेरा सच्चा सौदा के संचालक राम रहीम पर हरियाणा सरकार एक बार फिर मेहरबान हुई और उन्हें एक महीने की पैरोल दी गई. जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम बागपत स्थित अपने आश्रम में चला गया.

ADVERTISEMENT

अक्टूबर 2022: डेरा प्रमुख राम रहीम को अक्टूबर 2022 में 40 दिन की पैरोल दी गई थी. पैरोल से बाहर आने के बाद राम रहीम बागपत के बरनावा आश्रम पहुंचे थे. फिर ये खबर भी आई कि गुरमीत रामरहीम राजस्थान स्थित आश्रम जा सकते हैं.

21 जनवरी 2023: फिर राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 40 दिन की पैरोल दी. यह पैरोल डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती में शामिल होने के लिए दी गई थी. इससे पहले राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि राम रहीम कोई दुर्दांत अपराधी नहीं है.

20 जुलाई 2023: 7वीं बार फिर डेरा प्रमुख को पैरोल मिली. यह 30 दिनों के लिए था. जेल प्रशासन ने राम रहीम को सिरसा डेरा में जाने की इजाजत नहीं दी और इसके बाद वह यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रुके.

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT