गर्लफ्रेंड के साथ देखी फर्जी वेब सीरीज, यूट्यूब से सीखा तरीका, फिर दोस्त के साथ छापने लगे नकली नोट
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले के बहलोलपुर गांव में नकली नोट बनाने वाले गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड सहित तीन लोगों को सेक्टर 63 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले के बहलोलपुर गांव में नकली नोट बनाने वाले गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड सहित तीन लोगों को सेक्टर 63 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनमें एक लड़की और दो लड़के हैं. पुलिस ने इन गिरफ्तारों को शाहिद कपूर की मशहूर वेब सीरीज देखने के बाद फर्जी नोट बनाने का आरोप लगाया है.
डीसीपी सेंट्रल नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शरगुन, उसकी महिला मित्र कोमल यादव और तीसरे आरोपी धीरज हैं. इन तीनों को फर्जी नोट बनाने के लिए कलर प्रिंटर की आवश्यकता थी. जो उन्होंने कुछ महीने पहले एक साथ खरीदा था. पहले वे उसे ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाए थे, इसलिए वह खराब हो गया था. फिर वे नौकरी करने के लिए एक साइबर कैफे में गए जहां उन्हें प्रिंट करने का तरीका सीखना पड़ा.
नोट खपाने के लिए बच्चों का इस्तेमाल
ADVERTISEMENT
एसीपी-1 सेंट्रल नोएडा के अमित सिंह ने बताया कि उन्हें शनिवार को नकली नोट बनाने की सूचना मिली थी. तीनों घर में एक साइज के पेपर को कलर प्रिंट करके पैसे बनाते थे. उसके बाद छोटे बच्चों को किसी भीड़ भाड़ वाले दुकान से सामान मंगवाते थे. वे बच्चों को 10-20 रुपये देते थे और बाकी के सामान या पैसे खुद रखते थे. उन्होंने तीन महीने में 15 से 20 हजार रुपये के नकली नोट बनाए हैं. उनके पास 55 हजार रुपये के नकली नोट, प्रिंटर और मोबाइल फोन जैसे कई सामान बरामद किए गए हैं.
ADVERTISEMENT
