'कुछ भी करो, हसबैंड को रास्ते से हटाना है...', लवर के साथ मिलकर पति को मारने की साजिश रची
Crime News: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची.
ADVERTISEMENT

Crime News: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची. कहा कि कुछ भी कर लो, चाहे कितना भी पैसा लगे, लेकिन पति को रास्ते से हटाना ही होगा। इसके बाद दोनों ने मिलकर शूटर्स को हायर किया. दूसरी ओर जब घटना का पता चला तो लोग सहम गए.
दरअसल, थाना किच्छा के खुर्पिया गांव में मौसमी लाल अपनी पत्नी चंदा के साथ रहता है, जिसका गांव के ही जितेंद्र कुमार के साथ पिछले 7 साल से अफेयर चल रहा था. जितेंद्र की मोहब्बत में चंदा इस कदर डूब गई कि उसने पति को ही रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली. उसने प्रेमी से कहा कि कुछ भी करो, कितने भी रुपये लग जाएं, पर हैसबैंड (मौसमी) को रास्ते से हटाना है. प्लानिंग के तरह दोनों ने बंडिया इलाके में रहने वाले शूटर युवराज सिंह उर्फ लूसिफर और अभय ठाकुर से बात की.
इस दौरान 80 हजार रुपये में हत्या करने का सौदा तय हुआ और वारदात को अंजाम देने के लिए 23 मई की तय की गई. शूटर्स पूरी प्लानिंग के साथ मौसमी के घर के पास पहुंचे. यहां उसकी पत्नी इंतजार कर रही थी. उसने ही टॉर्च की रोशनी से शूटर्स को इशारा किया कि वारदात को अंजाम देने का यही सही वक्त है. इसके बाद शूटर युवराज और अभय ने मौसमी लाल के पास जाकर फायरिंग की. इसमें एक फायर मिस हो गया, जबकि दूसरी गोली उसके सीने के ऊपर लगी. इसके बाद शूटर्स फरार हो गए. इस मामले में घायल के भाई ललित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर कार्रवाई शुरू हुई.
ADVERTISEMENT
एसपी सिटी मनोज कत्याल का बयान
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, महिला के खूंखार मंसूबों की परतें खुलती गईं. वहीं, मामले का खुलासा होने पर इलाके के लोग सन्न रह गए. एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. साथ ही न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
