UP Crime: खुलेआम जंगल में शिकार करते शिकारी, हथियारों से लैस शिकार के साथ वायरल हुआ VIDEO
UP Crime News: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिकारियों के हाथों में नुकीले हथियार नजर आ रहे एक लोग एक साथ शिकार के लिए जमा हुए हैं, वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी संज्ञान ले लिया है।
ADVERTISEMENT

Auraiya Crime News: यूपी के औरैया जिले में इस समय एक वीडियो (Video) वायरल हो रहा जो की अजीतमल इलाके का बताया जा रहा। वीडियो में शिकारियों (Poachers) द्वारा जंगली जानवरों का शिकार किया गया है। काफी संख्या में शिकारियों के हाथों में नुकीले हथियार नजर आ रहे। शिकारियों ने इस दौरान एक जंगली सुअर का शिकार भी किया जिसको वह लोग मार कर ले जाते नजर आ रहे हैं।
हथियारों से लैस शिकार के साथ वायरल VIDEO
Viral Crime Video: जानाकारी के मुताबिक यह शिकारी अजीतमल क्षेत्र में बताए जा रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिकारियों के हाथों में नुकीले हथियार नजर आ रहे एक लोग एक साथ शिकार के लिए जमा हुए हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी संज्ञान ले लिया है।
ADVERTISEMENT
क्राइम समाचार: जिला पुलिस ने शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शिकारियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अधिकारी ने बताया यह वीडियो अजीतमल के ककरैया का लग रहा है। इलाके की तस्दीक की जा रही है। जहां शिकारियों द्वारा शिकार किया गया है जिसमे दो लोगों की पहचान कर ली गई है।
Crime Samachar: पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। औरैया के क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र नाथ ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। कई लोगों की पहचान भी कर ली गई है इस केस में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
