Rape News: शादी का झांसा देकर रेप के आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज

ADVERTISEMENT

Rape News: शादी का झांसा देकर रेप के आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज
social share
google news

Maharashtra news: मुंबई में शादी का झांसा देकर 42-वर्षीया महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर नागपुर पुलिस थाने में तैनात सहायक पुलिस निरीक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धार-376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस (Police) के मुताबिक, आरोपी पुलिसकर्मी और पीड़िता 2019 से ही एक दूसरे को जानते थे, क्योंकि उस वक्त महिला थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आई थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता और आरोपी मुंबई (Mumbai) गए थे और लॉज में साथ ठहरे थे। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी पुलिसकर्मी ने महिला से शादी का वादा कर दुष्कर्म किया।अधिकारी ने बताया कि महिला ने हाल में भोईवाडा पुलिस थाने में पुलिसकर्मी के खिलाफ वादा पूरा नहीं होने पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜