'रजाई-गद्दा मंगवा दूं', टीचर के ताने सुन छात्रा छत से कूद गई, सर ने कहा- हेकड़ी में बात करती थी
Kanpur Crime News: कानपुर में छावनी बोर्ड के एक स्कूल में टीचर ने 10वीं की छात्रा की क्लास में बेइज्जती करते हुए कहा कि तुम्हारे लिए रजिया गद्दा मंगवा दे, क्लास में टीचर की इस ताने से छात्रा की इतनी
ADVERTISEMENT

Kanpur Crime News: कानपुर में छावनी बोर्ड के एक स्कूल में टीचर ने 10वीं की छात्रा की क्लास में बेइज्जती करते हुए कहा कि तुम्हारे लिए रजिया गद्दा मंगवा दे, क्लास में टीचर की इस ताने से छात्रा की इतनी बेज्जती हुई जिसके बाद छात्रा स्कूल की छत से ही कूद गई. छात्रा को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है इस पर भी स्कूल प्रशासन की बेशर्मी देखिए वह अभी भी छात्रा की ही गलती मान रहे हैं.
कानपुर के छावनी बोर्ड के स्कूल के अंदर इस समय छात्राओं में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि यहां एक दसवीं की छात्रा शिवानी स्कूल की छत से कूद गई है शिवानी को उसके क्लास के टीचर ने सभी छात्राओं के सामने यह कह कर बेइज्जत कर दिया कि तुम्हारे लिए स्कूल में रजिया गद्दा मंगवा दे.
छात्रा शिवानी ने घायल अवस्था मे रोते हुए मौके पर आरोप लगाया कि मेरे टीचर अक्सर क्लास की मॉनिटर छात्रा के कहने पर प्रताड़ित करते रहती हैं. क्लास के बाहर घंटों खड़ा करके बेइज्जत करते हैं, मैंने प्रिंसिपल से शिकायत की लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिली. वहीं छात्रा की मां का कहना है की क्लास टीचर ने मेरी बेटी से कहां रजिया गद्दा तुम्हारे लिए मंगवा दे इसी से मेरी बेटी क्लास की छत से कूद गई.
ADVERTISEMENT
छावनी बोर्ड में शिवानी के क्लास टीचर घनश्याम हैं छात्रा के कूदने के बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया टीचर्स और प्रिंसिपल तक सभी अपने अपने बचाव में जुट गए टीचर घनश्याम सफाई दे रहे हैं कि मुझे क्लास मॉनिटर ने छात्रा द्वारा नकल की बात कही थी हालांकि वह नकल करते नहीं मिली वह हमेशा बदतमीजी से बात करती थी मैनें इसको प्रिंसिपल के पास लेकर आया था इसके बाद वह जाकर ना जाने कैसे कूद गई.
छावनी बोर्ड को केंद्र सरकार द्वारा संचालित किया जाता है ऐसे में ऐसे स्कूल में एक छात्रा का टीचर की प्रताड़ना से परेशान होकर छत से कूद ना बड़ी गंभीर बात है देखना है प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
