Drug injections Recovered: 1600 से ज्यादा प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Drug injections Recovered: उधम सिंह नगर की गदरपुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT

Drug injections Recovered: उधम सिंह नगर की गदरपुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पूरा मामला जानिए
उत्तराखंड की गदरपुर थाना पुलिस के एसआई गौरव जोशी को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन को स्कूटी पर लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की। उपदेश सिंह को 36 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर वार्ड नंबर 3 में रहने वाले विजय के घर से भारी मात्रा में 1675 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए।
ADVERTISEMENT
काशीपुर एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है जिसके चलते पुलिस को सफलता हाथ लगी है। इससे पहले भी गदरपुर थाना पुलिस के एसआई गौरव जोशी की टीम ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
ADVERTISEMENT
