Rape News : दिल्ली में चलती कार में 16 साल की लड़की से 3 लड़कों ने किया गैंगरेप, वीडियो भी बनाया
Delhi News: लड़की को कार (Car) में दिल्ली की सड़कों पर घूमाते रहे। कार को गाजियाबाद ले गए। चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप (Gangrape) और अप्रकृतिक सेक्स (Unnatural Sex) किया।
ADVERTISEMENT

Delhi Crime News: दिल्ली के वसंत विहार इलाके में चलती कार (Moving Car) में लड़की (Girl) के साथ गैंगरेप (Gang Rape) का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। पुलिस ने गैंगरेप और पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, 8 जुलाई को वसंत विहार में एक पीसीआर कॉल मिली थी।
पीड़ित के परिजनों ने बताया कि छह जुलाई को रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी 16 साल की बेटी वसंत विहार से तीन लोगों के साथ एक वैगन आर कार में सवार होकर गई थी। अगले दिन यानी कि सात जुलाई को सुबह करीब 7 बजे लड़की बदहवास हालत में घर पहुची। जिसके बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस न जांच शुरु की तो पता चला कि 16 साल की लड़की को उसके जानने वाले दो लड़के वसंत विहार से अपने साथ ले गए थे बाद में कार में उनका एक दोस्त भी आ गया। जिसके बाद चारों कार से दिल्ली में घूमते रहे फिर ग़ाज़ियाबाद की तरफ मुड़ गई। जहाँ कार के 2 लड़कों ने लड़की के साथ चलती कार में बारी-बारी से रेप किया। आरोप है कि लड़की के साथ मारपीट करते हुए अप्राकृतिक सेक्स किया और उसका वीडियो बनाया।
ADVERTISEMENT
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई को वो अपनी सहेली के घर मोतीबाग गई थी। वहां से रात में लौटी वसंत विहार मार्किट के पास 2 लड़के उसे घूमने के बहाने ले गए। आरोप है कि पीड़ित को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई और रेप की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने इस मामले में 23, 25 और 35 साल की 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वैगन-आर कार भी बरामद कर ली है। लड़की के 164 के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
