Sex Life बेहतर बनाने के लिए पत्नी ने पति को 'कुत्ता' बनाकर घुमाया
ब्राजील (Brazil) के एक रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोग उस वक्त हैरान रह गए जब एक महिला अपने पति के साथ ‘कुत्ते’ जैसा बर्ताव करने लगी. महिला का पति डॉग के गेटअप मघूमती थी, Read more on Crime Tak.
ADVERTISEMENT

"बांध गया पट्टा
देखो बन गया कुत्ता
बाँध इश्क़ का पट्टा
देखो बन गया कुत्ता'
फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ का ये गाना लिखने वाले गीतकार ने भी कभी ये नहीं सोचो होगा की उनका लिखा ये गाना एक दिन सच हो जाएगा. जी हाँ,आपने सही पढ़ा पति को कुत्ता बनाकर घुमाने का मामला ब्राजील से सामने आया है.
ब्राजील (Brazil) के एक रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोग उस वक्त हैरान रह गए जब एक महिला अपने पति के साथ ‘कुत्ते’ जैसा बर्ताव करने लगी. महिला का पति डॉग के गेटअप में था और उसके गले में जंजीर भी बंधी थी. काफी देर तक महिला पति के साथ ऐसे घूमती रही, जैसे वो किसी डॉग को टहला रही हो. यह देखकर आम यात्रियों के साथ-साथ स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मी भी चौंक गए. किसी को कुछ समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है.
ADVERTISEMENT

‘डेली स्टार’ की रिपोर्ट के अनुसार, महिला का नाम लौना काजकी (Luana Kazaki) और उसके पति का नाम आर्थर ओ उर्सो (Arthur O Urso) है. लौना ने अपने पति को कुत्ते (Dog) की पोशाक पहनाई और उसके गले में पट्टा बांधकर भीड़ भरे स्टेशन पर ले गईं. यहां काफी देर तक वो आर्थर के साथ ऐसे घूमती रहीं, जैसे किसी डॉग को टहला रही हों. कपल का दावा है कि इस तरह से डॉग बनकर सार्वजनिक स्थान पर जाने से कामवासना बढ़ती है.
Bizarre moment woman walks husband like dog on leash through crowded train stationhttps://t.co/JUijTUEdlo
— Daily Star (@dailystar) November 6, 2021

आर्थर ओ उर्सो की ड्रेस चमड़े से बनी हुई थी और उसमें चेन भी लगी हुई थी. इस दौरान स्टेशन पर कपल ने फोटोशूट भी कराया. एक फोटो में लौना पति आर्थर के गले में बंधी चेन खींचती हुई दिख रही हैं. स्टेशन पर मौजूद जिस शख्स ने इस कपल की हरकतों को देखा, वो कुछ देर के लिए सोच में पड़ गया कि आखिर माजरा क्या है. लोग दोनों को घूर-घूरकर देखते रहे.
ADVERTISEMENT

ऑर्थर ने कहा, 'लोग मेरी कास्ट्यूम देखकर आश्चर्य में आ गए. उनके लिए ये एकदम नया अनुभव था’. स्टेशन के बाद कपल इसी अंदाज में अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी गया. पति ऑर्थर ने दावा किया कि यह एक अलग तरह का रोमांच है. इससे उनकी कामवासना बढ़ती है. उन्होंने कहा, ‘दूसरे लोगों को भले ही ये अजीब लगे, लेकिन हमारी सेक्स लाइफ इससे बेहतर होती है’.
ADVERTISEMENT

बता दें कि कनाडा में भी एक महिला ने इसी तरह की हरकत की थी. हालांकि, इसके लिए उसे जुर्माना भी भरना पड़ा था. महिला अपने पति को चेन से बांधकर सड़कों पर घुमाने ले गई थी. उसने लोगों से कहा था कि वह अपने 'कुत्ते' को घुमाने निकली है. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि सेक्स लाइफ बेहतर बनाने के लिए पति को कुत्ता बनाकर घुमाना समझ से परे है. कामेच्छा बढ़ाने के लिए इस तरह का प्रदर्शन उचित नहीं है.
ADVERTISEMENT
