इंस्टाग्राम पर दोस्त बनकर पुलिस ने ऐसे बरामद किया घर से भागी दो बहनों को, वजह हैरान करने वाली

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

UP Crime: उत्तर प्रदेश में मोहब्बत की नगरी के नाम से मशहूर आगरा (Agra) से एक सनसनीखेज़ खबर (Sansational News) सामने आई है। आगरा से दो बहनों के लापता होने और फिर उनके मिलने का जो किस्सा सामने आया वो बेहद चौंकानें वाला है। बीती 16 दिसंबर को दो सगी बहनों के अचानक लापता (Missing) होने की खबर सामने आई तो सारे शहर में हड़कंप मच गया। क्योंकि दोनों बहनें घर से स्कूल (School) जाने वाली बात कहकर घर से निकलीं थीं। लेकिन उसके बाद वो दोनों ही घर नहीं लौटीं।

घरवालों की शिकायत मिलते ही पुलिस ने फौरन मुकदमा दर्ज किया और अपहरण की धारा लगाकर दोनों बच्चियों की तलाश शुरू कर दी। और काफी दौड़भाग के बाद दोनों बहनों को सही सलामत बरामद भी कर लिया। उसके बाद जो सच सामने आया, उसने पुलिस के साथ साथ समूचे शहर को सन्न करके रख दिया। यूपी पुलिस ने दो सगी बहनों के गुमशुदा होने की गुत्थी सुलझाने के बाद जब वजह का पर्दाफाश किया तो सभी बुरी तरह चौंक गए।

क़िस्सा कुछ यूं है। 16 दिसंबर की दोनों बहनें स्कूल जाने की बात कहकर अपने घर से निकली थी। लेकिन फिर वो दोनों ही घर वापस नहीं लौंटी। घरवालों ने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने अपरहण की धारा में मुकदमा दर्ज किया और लड़कियों की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

इसी बीच पुलिस ने गुत्थी को सुलझाने के लिए लापता हुईं दोनों बच्चियों को सोशल मीडिया को खंगालना शुरू किया। इसी बीच पुलिस की नज़र लापता हुई दोनों बहनों में से बड़ी बहन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर गई।

तो उस एकाउंट से पुलिस को उन लड़कियों तक पहुँचने की रास्ता दिखाई दिया। उस अकाउंट में एक शख्स दिखा जिसके जरिए पुलिस ने लड़कियों से संपर्क करके उन तक पैसे पहुँचाने का जाल बिछाया।

ADVERTISEMENT

Agra Two Sisters: इसके बाद पुलिस ने बड़ी ही सफाई से उस शख्स के जरिए ये संदेश भिजवाया कि पैसों की जरूरत हो तो उससे संपर्क कर सकती हैं। पुलिस की ये चाल कामयाब रही। और कुछ ही देर में उस मैसेज का रिप्लाई भी आ गया जिसमें मदद के लिए पैसों की जरूरत बताई गई। क्योंकि लड़की ने जवाब में लिखा था कि हमें पैसों की ज़रूरत है। तब पुलिस ने ये मैसेज करवाया कि अगर पैसे चाहिए तो मेरठ पहुँच जाओ, पैसे मिल जाएंगे। तब लड़कियों ने हांमी भर दी।

ADVERTISEMENT

इसी बीच लड़कियों को ट्रैक कर रही पुलिस ने उन लड़कियों की लोकेशन ट्रेस कर ली। वो ऋषिकेश निकली। इसी बीच पुलिस को ये पता लग गया कि दोनों बहनें ऋषिकेश से बस के जरिए मेरठ पहुँच रही हैं। तब पुलिस ने रास्ते में ही बस रुकवाकर दोनों लड़कियों की पहचान की और उन्हें उतार लिया। और उन्हें लेकर आगरा पहुँच गए।

आगरा पहुँचने के बाद जब दोनों लड़कियों से घर से भागने की वजह पूछी तो जो कुछ उन्होंने बताया उसे सुनकर पुलिस भी चौंक गई। असल में लड़कियों ने बताया कि घरवाले दोनों लड़कियों की शादी करना चाहते थे। जबकि दोनों ही बहने अपनी पढ़ाई आगे जारी रखना चाहती थीं।

Agra Kidnapping : जब उन्हें घरवालों की जिद और शादी से बचने का कोई रास्ता नहीं सूझा तो वो लोग घर से भाग निकलीं और ऋषिकेश में एक आश्रम में जाकर छुप गईं। दोनों लड़कियों ने तय किया कि वो पार्ट टाइम जॉब करके अपनी पढ़ाई को जारी रखने की कोशिश करेंगी।

इसी गरज से जब उन्हें सोशल मीडिया पर उनके एक रिश्तेदार के जरिए पैसों की मदद की पेशकश की गई तो दोनों लड़कियों ने यही सोचा कि पैसे मिलने के बाद वो एडमिशन लेकर अपनी पढ़ाई लिखाई शुरू कर सकेंगी।

पुलिस ने दोनों बहनों की बात को सुनने के बाद घरवालों को ताकीद किया कि किसी भी सूरत में बच्चों की पढ़ाई को बीच में न रोकें और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करें। बाकी पुलिस इस मामले में अभी और तहकीकात कर रही है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT