Video: दिल्ली पुलिस के महिला दस्ते ने रचा इतिहास, खाकी वर्दी में नारी शक्ति का कर्तव्य पथ पर जोश खरोश, यूं हुई फूलों की बरसात, देखिए वीडियो
ADVERTISEMENT
Video Delhi: स्वागत हो भी क्यों ना क्योंकि ये महिलाओं का दस्ता नया इतिहास रच रहा था। 75 साल में पहली बार दिल्ली पुलिस का महिला दस्ता गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुआ।
Video Delhi: स्वागत हो भी क्यों ना क्योंकि ये महिलाओं का दस्ता नया इतिहास रच रहा था। 75 साल में पहली बार दिल्ली पुलिस का महिला दस्ता गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुआ।
Video Delhi Police: कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को इतिहास रचा गया। जब पहली बार दिल्ली पुलिस की सभी महिला टुकड़ी और मार्चिंग बैंड ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। वर्दी में नारी शक्ति को देखकर देश का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। दिल्ली पुलिस की इन वीरांगनाओं का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। स्वागत हो भी क्यों ना क्योंकि ये महिलाओं का दस्ता नया इतिहास रच रहा था। 75 साल में पहली बार दिल्ली पुलिस का महिला दस्ता गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुआ। 2019 और 2021 बैच की महिला सिपाही इस परेड दस्ते में शामिल हैं।
कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को इतिहास रचा
दिल्ली पुलिस की चीफ पीओरओ आईपीएस सुमन नलवाने बताया कि दिल्ली पुलिस के सर्व महिला दस्ते ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड के इतिहास में पहली बार कर्तव्य पथ पर मार्च में भाग लिया। महिला दस्ते का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्वेता के. सुगाथन ने किया। दिल्ली पुलिस के दस्ते में एक महिला राजपत्रित अधिकारी, तीन महिला उप-निरीक्षक, 44 महिला हेड कांस्टेबल और 100 महिला कांस्टेबल शामिल थीं। ये सभी लाल ‘साफा’ बांधे हुई थीं।
महिला टुकड़ी और मार्चिंग बैंड ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया
इससे पहले सुगाथन ने 2023 में पुरुष मार्चिंग दस्ते का भी नेतृत्व किया था। यह पहली बार था जब किसी महिला अधिकारी ने पुरुष सैनिकों का नेतृत्व किया था। दिल्ली पुलिस का दस्ता 26 जनवरी 1950 के बाद से प्रत्येक गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले रहा है। इसे 15 बार सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता घोषित किया जा चुका है। इसका आदर्श वाक्य है ‘‘शांति, सेवा और न्याय।’’ पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सर्व महिला पाइप बैंड ने भी मार्च में भाग लिया, जिसका नेतृत्व बैंड मास्टर उप निरीक्षक रुयांगुनुओ केन्से ने किया।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT