Uttarakhand: उत्तरकाशी में हिमस्खलन के बाद 9 शव निकाले गए, 20 अब भी लापता
Uttarakhand: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में द्रोपदी का डांडा चोटी पर हुए हिमस्खलन मामले में अब तक कुल 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। इसमें दो इंस्ट्रक्टर और 7 ट्रैनिज के शव निकाले जा चुके है।
ADVERTISEMENT

Uttarakhand: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में द्रोपदी का डांडा चोटी पर हुए हिमस्खलन मामले में अब तक कुल 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। इसमें दो इंस्ट्रक्टर और 7 ट्रैनिज के शव निकाले जा चुके है। कुल 29 पर्वतारोही लापता हुए थे। अभी भी 20 पर्वतारोहियों के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आ पा रही है। ये लोग AMC 172 के ट्रेनी थे।
अलग अलग एजेंसियों और वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से चलाए जा रहे खोज एवं बचाव अभियान के जरिए लापता लोगों की तलाश जारी है। गायब हुए लोगों में 27 ट्रैनिज और दो इंस्ट्रक्टर शामिल थे।
इन पर्वतारोहियों को बचाने के लिए नेहरू इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनरिंग NIA(NEHRU INSTITURE OF MOUNTAINEERING), सेना INDIAN ARYMY, आईटीबीपी ITBP, HIGH ALTITUDE WARFARE SCHOOL (HAWS), वायुसेना, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य एजेंसियां लगी हुई है। 4 अक्टूबर को ये अचानक गायब हो गए थे, जिसके बाद प्रशासन इन्हें लगातार तलाश रहा है।
ADVERTISEMENT
