एक फूल दो माली, गर्लफ्रेंड के लिए दोस्त ने काट दिया दोस्त का गला, सहारनपुर के गौरव हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

सहारनपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट

सहारनपुर के नांगल इलाके में पुलिस ने गौरव हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने गौरव का गला रेतकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों के नाम मयंक, बिट्टू और बॉबी है। तीनों ही थाना नागल के रहने वाले हैं। इनमें मुख्य आरोपी मयंक है और दोनों बाकी मयंक के दोस्त हैं। मृतक युवक का नाम गौरव है और वह थाना नागल का ही रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक मयंक और मृतक गौरव और एक लड़की तीनों ही नागल के एक स्कूल में साथ पढ़ते थे।

सहारनपुर में ​​​​​​दोस्त ने की थी छात्रा की हत्या

इस स्कूल से तीनों ने साथ में 12th पास की थी और तीनों ही एक अच्छे दोस्त बन गए थे। इसके बाद तीनों ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में एडमिशन लिया। मयंक और युवती B.A की पढ़ाई कर रहे थे और गौरव इस कॉलेज से पॉलिटेक्निक कर रहा था। बीती दीपावली के समय युवती और गौरव का रिश्ता तय हो गया था लेकिन दीपावली के बाद किसी कारण से रिश्ता टूट गया इसके बाद दोनों ने आपस में बातचीत करनी बंद कर दी थी। ये रिश्ता टूटने के बाद मयंक और गौरव की एक्स गर्लफ्रेंड दोनों आपस में बातचीत करने लगे और मयंक को युवती से प्रेम हो गया। लेकिन कुछ दिन से युवती ने दोबारा से गौरव से बातचीत करना शुरू कर दी थी।

ADVERTISEMENT

सहारनपुर में पॉलिटेक्निक छात्र का मर्डर

यही वजह थी कि मयंक और युवती की लड़ाई हो गई और फिर मयंक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गौरव को जान से मारने का प्लान बनाने लगा। गौरव पार्ट टाइम में पैथोलॉजी लैब पर काम करता था। जब रात के समय गौरव पैथोलॉजी लैब से अपने घर जाने लगा तो मयंक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गौरव के पेट में चाकू मार दिया। मयंक के साथ उसके दो दोस्त भी कत्ल में शामिल थे। तीनों ने मिलकर गौरव का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया और वहां से फरार हो गए। मृतक के परिजनों को मयंक और युवती के रिश्तों की जानकारी थी। यही वजह है कि पुलिस ने मयंक को गिरफ्तार किया तो हत्याकांड का खुलासा हो गया।

    और पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...