गर्लफ्रेंड बार-बार नंबर ब्लॉक कर देती थी तो मार डाला, बॉयफ्रेंड बोला आखिरी बार नमस्ते करुंगा और घोंट दिया गला
लड़की ने शादी तय होने पर बॉयफ्रेंड से किनारा कर लिया था, विजय ने रिक्वेस्ट करके आखिरी बार कुछ बात करने के लिए रानी को बुलाया और साथ में कहा कि मैं तुमसे और कुछ नहीं कहूंगा। बस आखिरी बार माफी मांग के नमस्ते करूंगा।
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh: कानपुर के सजेती रैपुरा इलाके में युवती की हत्या में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। सात दिन पहले ही रानी नाम की युवती की हत्या कर दी गई थी। बीती 24 अप्रेल को कानपुर पुलिस को झाड़ियों में एक युवती की लाश मिली। पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि युवती का नाम रानी था। पुलिस ने रानी की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि रानी के फोन पर आखिरी कॉल विजय सिंह नाम के शख्स ने की थी।
खेत में मिला था युवती का शव
पुलिस ने मुखबिरों से पूछताछ की तो पता चला कि विजय सिंह के रानी के साथ पिछले कई साल से प्रेम संबंध थे। दोनों एक दूसरे से मिला जुला करते थे।अब पुलिस को समझते देर ना लगी कि रानी के कत्ल में हो ना हो विजय सिंह का हाथ है। पुलिस ने मुखबिर की खबर पर विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। विजय से सख्ती से पूछताछ की गई तो रानी के कत्ल का चौंकाने वाला खुलासा हो गया।
गर्लफ्रेंड ने बात करना बंद कर दिया
दरअसल विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका रानी ने प्रेमी विजय के चाल चलन को देखकर उससे किनाराकशी कर ली थी। विजय रानी से जबरदस्ती बात करने की कोशिश करता रहा लेकिन लड़की ने बात करने से मना कर दिया। यहां तक उसकी फोन कॉल भी उठाना बंद कर दिया। यही वजह है कि विजय ने रानी को सबक सिखाने के लिए खौफनाक साजिश रची।
ADVERTISEMENT
चार साल से दोनो का मिलना जुलना था
प्लानिंग के मुताबिक 24 अप्रेल को विजय ने रिक्वेस्ट करके आखिरी बार कुछ बात करने के लिए रानी को बुलाया और साथ में कहा कि मैं तुमसे और कुछ नहीं कहूंगा। बस आखिरी बार माफी मांग के नमस्ते करूंगा। आखिरी बार मिलकर बात कर लोगी तो उसके बाद तुम्हें कभी भी फोन नहीं करूंगा। रानी को लगा कम से कम एक बार मिलने से अगर इस शख्स से पीछा छूट जाए तो अच्छी बात है। वह उसके झांसे में आकर विजय से मिलने चली गई। लेकिन वहां पहले से प्लान बनाए विजय ने रानी से कुछ बातचीत की।
ब्वॉयफ्रेंड ने उतार दिया मौत के घाट
इसके बाद अचानक उसके गले में अपना अंगोछा डालकर उसका गला घोंट दिया। कत्ल के बाद रानी के शव को ले जाकर एक झाड़ी में फेंक दिया। इस दौरान रानी के चेहरे में खरोच के निशान भी लग गए। घरवालों को सुबह रानी की बॉडी मिली तो उन्होंने उसके साथ कुछ अनहोनी की भी आशंका जताई। घर वालों को उसके प्रेम संबंधों के बारे में कुछ पता नहीं था इसलिए अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था।
ADVERTISEMENT
(कानपुर से रंजय सिंह की रिपोर्ट)
ADVERTISEMENT
और पढ़ें...
ADVERTISEMENT