13 साल की बच्ची ने किया दो सौतेली बहनों का कत्ल, बच्चियों के डबल मर्डर की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे 

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 13 साल की एक लड़की ने डबल मर्डर कर दिया। नाबालिग ने अपनी सात और पांच साल की दो बहनों की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि नूरपुर थाने को बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े बारह बजे गौहावर जैत गांव में दो बच्चियों की हत्या होने की खबर मिली थी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे वहां एक मकान में सहदेव एवं सविता की दो बेटियों की लाश पड़ी थी।

दो बहनों को उतारा मौत के घाट

सहदेव की सात और पांच साल की दो बेटियों की लाश देखकर परिजनों में मातम छा गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि मौका ए वारदात का मुआयना करने के बाद मकान में किसी के फोर्स इंट्री करने के सबूत नही मिले। इस घर में सहदेव और सविता अपने पांच बच्चों के साथ रहते हैं। पुलिस ने बताया कि सविता ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी पुखराज नाम के शखस से हुई थी। सविता की बड़ी बेटी 13 साल की है। उससे छोटी बेटी पुखराग 9 साल की है।

मां के पास सो रही थीं दोनों

हैरानी की बात ये है कि जिन दो बच्चियों की हत्या की गई, वो दोनों सविता के दूसरे पति सहदेव की बच्चियां थीं। इसके अलावा सविता और सहदेव का डेढ़ साल का एक बेटा भी है। एसपी जादौन ने बताया कि पुलिस ने 13 साल की बड़ी बेटी से पूछताछ की गई तो पहले उसने कहा कि दो अंजान लोग घर में आए और उन्होंने दोनों बहनों की गला दबाकर हत्या कर दी लेकिन बाद में उसने कबूल किया कि उसी ने दोनों बहनों की हत्या की है।

ADVERTISEMENT

सामने आई ये बड़ी वजह

आरोपी बड़ी बेटी ने कहा कि उसके पिता परिवार बड़ा होने की वजह से परेशान रहते थे इसलिए उसने दुपट्टे से दोनों बहनों का गला घोंटकर उनकी हत्या की। एसपी जादौन ने बताया कि दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। महिला पुलिस आरोपी बच्ची से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

    और पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...