बहन की लव मैरिज का 19 साल बाद लिया बदला, साले ने बहनोई को सीने में मारे 9 चाकू, बेटे के सामने पिता की हत्या

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

UP Crime News: यूपी के बरेली में झूठी शान के लिए कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हॉरर किलिंग की ये वारदात बरेली के बारादरी इलाके की है। यहां एक साले ने अपने ही बहनोई को चाकू से गोद डाला। पुलिस के मुताबिक 19 साल पहले बहन ने लव मैरिज की थी तभी से भाई नाराज था। अब 19 साल बाद झूठी शान के लिए साले ने बहनोई को मौत के घाट उतार दिया। कत्ल के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

प्रेम विवाह के 19 साल बाद आया ससुराल

बताया जा रहा है कि घटना 5 मई को हुई जब जाकिर अहमद खान अपनी बीमार सास को देखने के लिए पत्नी बेबी के साथ ससुराल गया था। दरअसल हजियापुर में रहने वाले जाकिर खान ने 2005 में बेबी से प्रेम विवाह किया था। शादी की शुरुआत से ही बेबी का भाई सईद इस शादी का विरोध कर रहा था। शादी के बाद से दोनों परिवारों में तनाव भी रहता था। परिवरों के बीच बातचीत बंद थी। पिछले चार महीने से सईद की मां बीमार चल रही थीं। मां की बीमारी के बाद से कभी कभी बेटी बेबी का घर आना जाना होता था। 

बीमार सास को देखने गया था जाकिर

रविवार को भी बेबी को मायके जाना था। बेबी की जिद थी कि पति जाकिर भी उसकी मां को देखने उसके घर चले। जिसके बाद जाकिर, बेबी और उनका बेटा मां के घर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बहनोई को घर में देख साला सईद आग बबूला हो गया। सईद ने जाकिर से लड़ाई शुरू कर दी। गुस्से में सईद ने चाकू से जाकिर के सीने और पेट में नौ वार किए और बहनोई को मौत के घाट उतार दिया। कत्ल के बाद सईद मौके से फरार हो गया। कत्ल के बाद दोनों परिवारों में असपताल में बवाल हो गया। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनो पक्षों को शांत कराया। 
 

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT