कर्नाटक सेक्स स्कैंडल की 25,000 पेन ड्राइव का राज़, पुलिस ने बांटी न्यूड वीडियो वाली पेन ड्राइव?  

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Karnataka Sex Scandal: जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने दावा किया है कि उनके भतीजे और हासन से पार्टी उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स स्कैंडल के वीडियो वाली 25,000 पेन ड्राइव चुनाव से पहले बांटी गई हैं। कुमारस्वामी ने कहा है कि सेक्स वीडियो वाली पेन ड्राइव पुलिस अधिकारियों ने बांटी है। ऐसा करने के लिए पुलिस वालों को सरकार में बैठे ताकतवर लोगों ने मजबूर किया। कुमारस्वामी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पर मामले में साजिश रचने का आरोप लगाया।

सेक्स स्कैंडल के वीडियो वाली 25,000 पेन ड्राइव

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रज्वल के खिलाफ कई महिलाओं के यौन शोषण से जुड़े आरोपों की जांच के लिये बनी एसआईटी पर भी सवाल उठाए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के बेटे और जेडी (एस) नेता कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि यह विशेष जांच दल नहीं बल्कि ‘‘सिद्धरमैया जांच दल’’ और ‘‘शिवकुमार जांच दल’’ है। विधायक एच.डी. रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल पर अपनी घरेलू नौकरानी से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

रेवन्ना के चाचा ने कर्नाटक के CM पर लगाए आरोप

एक अन्य मामले में रेवन्ना पर उस महिला के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है जिसका प्रज्वल ने यौन उत्पीड़न किया था। प्रज्वल के खिलाफ भी बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रेवन्ना को गिरफ्तार किया है। हासन सीट से जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के मामलों की जांच के लिए बनी एसआईटी ने एक महिला के अपहरण के मामले में चार और लोगों को हिरासत में लिया है। एसआईटी के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ADVERTISEMENT

25 हजार पेन ड्राइव सर्कुलेट कराईं

एसआईटी ने प्रज्वल के पिता और होलेनरसीपुरा के विधायक एचडी रेवन्ना को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। ये इस वक्त परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। एचडी रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले में रेवन्ना की भूमिका का पता लगाने के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये चारों मैसूरु के कृष्णराजनगर के रहने वाले हैं। रेवन्ना के सहयोगी सतीश बबन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और वह भी पुलिस हिरासत में है।

रेवन्ना के सहयोगी सतीश बबन्ना भी गिरफ्तार

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा था कि एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन जांच प्रक्रियाओं का हवाला देते हुए उसकी पहचान बताने से इनकार कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक महिला का कथित तौर पर अपहरण करने और उसे बंधक बनाकर रखने के आरोप में रेवन्ना और बबन्ना को गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों ने बताया कि महिला को मुक्त करा लिया गया है। पुलिस ने ये कार्रवाई पीड़ित महिला के 20 साल के बेटे की शिकायत पर की। उसने प्रज्वल पर कथित तौर पर बलात्कार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। प्रज्वल द्वारा महिलाओं के यौन शोषण वाले कई वीडियो हाल ही में सामने आए हैं।

ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT