Sakshi Murder Case: क्या लड़कीबाज था साहिल? चैट से हुआ खुलासा
Sakshi Murder Case: साहिल की इंस्टाग्राम चैट की पुलिस जांच कर रही है। चैट की जांच में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं।
ADVERTISEMENT

Sakshi Murder Case: साहिल की इंस्टाग्राम चैट की पुलिस जांच कर रही है। चैट की जांच में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। वो कई लड़कियों के संपर्क में था। क्या इसी वजह से साक्षी उससे पीछा छुड़ाना चाह रही थी? वैसे, सोशल मीडिया पर लड़कियों से संपर्क का मतलब ये भी नहीं होता कि उसका सबसे रिश्ता है। हालांकि ये जांच की बात है कि साहिल क्यों इतनी लड़कियों के संपर्क में था?

Sakshi Murder Case: जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों से ही साहिल साक्षी की हत्या की साजिश रच रहा था। उधर, जांच में ये बात सामने आई है कि वारदात के एक दिन पहले साक्षी, उसकी दोस्त भावना और झबरू नाम के एक लड़के ने मिलकर साहिल को धमकाया था। पूछताछ में साहिल ने पुलिस के सामने हत्याकांड को लेकर अलग-अलग बयां दिए हैं। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी साहिल पूछताछ में कई नई-नई बातें बता रहा है और अपना बयान भी बदल रहा है।

आरोपी ने बताया है कि मृतिका की हाल में ही झबरु नाम के एक लड़के से दोस्ती हुई थी। झबरु इलाके के एक दबंग लड़का है। वारदात के एक दिन पहले साक्षी की दोस्त भावना, खुद साक्षी और झबरू मिले थे और तीनों की कहासुनी साहिल से हुई थी। इसी कहासुनी में झबरू ने साहिल को धमकाया था की वो साक्षी से दूर रहे। इस बात को लेकर साहिल के अंदर काफी ज्यादा गुस्सा था। लिहाज़ा उसने सोचा कि क्यों न साक्षी को ही रास्ते से हटा दिया जाए? हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसके बयानों की तस्दीक की जा रही है।
उधर, आरोपी साहिल को अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस को 2 दिनों का रिमांड मिला है। अभी तक इस मामले में हथियार बरामद नहीं हुआ है।
ADVERTISEMENT