गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, फ्लैट में जिस्मफरोशी का गुप्त अड्डा, रेड पड़ी तो हुआ ये खुलासा

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Ranchi: झारखंड के रांची में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यहां जिस्म का कारोबार चलाने के लिए बाकायदा एक फ्लैट किराए पर लिया गया था। जिस्म के धंधे के लिए बंगाल से लड़कियों को यहां लाया जाता था। एक सेक्स वर्कर की एक रात की कीमत 4 से 5 हजार रुपए होती थी।

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

पुलिस अफसरों के मुताबिक इस रैकेट में कोलकाता, दिल्ली और धनबाद की लड़कियां जुड़ी हुई थीं। दरअसल पुलिस टीम ने रांची के अरगोड़ा के सोहराई भवन के पास एक फ्लैट में रेड की थी। पुलिस को पता चला था कि इस फ्लैट में शोभा नाम की लड़कीअपने दोस्त के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाती है। लड़की हरमू की रहने वाली है।

लड़कियों की फोटो भेज बताते थे रेट

पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारा तो घर का मंजर हैरान करने वाला था। यहां अलग-अलग कमरों मे 13 लड़के-लड़कियां आपत्तिजानक हालत में मौजूद थे। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि लड़कियों की फोटो वाट्सएप्प पर भेजकर सौदा तय किया जाता था। अफसरों के मुताबिक जिस्मफरोशी के धंधे में शोभा का बॉयफ्रेंड भी शामिल था। 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

जिस्मफरोशी के धंधे में शोभा का बॉयफ्रेंड

शोभा और उसके बॉयफ्रेंड ने लड़कियों को लाने ले जाने के लिए बाकायदा एक एसयूवी गाड़ी रखी हुई थी। पुलिस मकान मालिक की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। शोभा का बॉयफ्रेंड झारखंड के ही डाल्टनगंज का रहने वाला है। फिलहाल शोभा का बॉयफ्रेंड फरार बताया जा रहा है। अरगोड़ा थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अफसरों के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT