ऑनर किलिंग: लव मैरिज के बाद ट्रिपल मर्डर, गांव पहुंचते ही प्रेमी की गोली मारकर हत्या, लड़की के दो भाइयों की मौत
प्रेम विवाह के बाद मुजफ्फरनगर में ट्रिपल मर्डर: गांव पहुंचते ही प्रेमी की गोली मारकर हत्या, विवाद में लड़की के दो भाइयों की मौत.
ADVERTISEMENT

ऑनर किलिंग: प्यार कब होता है... क्यों होता है... कैसे होता है... कहां होता है... किसी को नहीं मालूम... तो इसपर पाबंदी कैसे लगाई जाए? प्यार को बेकार मानने वालों की ये उलझन काफ़ी जायज़ भी है, और इसीलिए इनसे लड़के लड़कियों का उन दकियानूसी रस्मों को तोड़ना बर्दाश्त नहीं होता जो इन्होंने खुद बनाए हैं. इन्हें बर्दाश्त नहीं होता कि कोई मोहब्बत करे या उस मोहब्बत को रिश्ते का नाम दे.
सोचने में ही अजीब सा लगता है.. कि भला मोहब्बत का भी कोई किलर हो सकता है? अरे जो मोहब्बत.. हर एक को.. सिर्फ मोहब्बत करना सिखाती हो वो दूसरों को नुकसान कैसे पहुंचा सकती है? पर ये बात. दकियानूसी दस्तूर बनाने वाले. नफरत के सौदागरों को कितनी बार समझाई जाए? उन्हें कितनी बार बताया जाए.. कि इज्जत के नाम पर मोहब्बत का खून करने से, ना इज्जत बढ़ती है और ना मोहब्बत हारती है. नफरत के सौदागरों का एक मामला मुजफ्फरनगर से है.
अनुसूचित जाति के अंकित और पड़ोसी के हरिमोहन की बेटी मीनाक्षी ने करीब दस माह पहले गांव से फरार होकर कोर्ट मैरिज कर ली थी. दोनों मेरठ में रह रहे थे. दोनों पक्षों के बीच यहीं से रंजिश शुरू हुई. थाने में तहरीर दी गई थी, जिसमें बाद में दोनों पक्षों के बीच सामाजिक समझौता भी हुआ था.
ADVERTISEMENT

हरिमोहन पक्ष ने अंकित को गांव में नहीं आने की चेतावनी दी थी. मंगलवार को गांव में सचिन का सगाई समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए मेरठ से अंकित भी पहुंच गया. जब वह बाजार में गया तो हरिमोहन पक्ष ने उसे देख लिया. तीनों बाप-बेटों ने घेर लिया और उसकी हत्या कर दी.
नाई की दुकान चलाता था अंकित
अंकित गांव में नाई की दुकान चलाता था. कुछ ही दूरी पर मीनाक्षी का घर है. दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया. बालिग होने के कारण दोनों को कोई नहीं रोक सका. दोनों इन दिनों मेरठ में रह रहे थे.
ADVERTISEMENT
फायरिंग से दहल गया फुलत, पसरा सन्नाटा
सठेड़ी मार्ग पर फायरिंग और हत्या की वारदात से फुलत दहल गया. करीब 10 मिनट में ही खूनी खेल हुआ. पहले अंकित की घेरकर हत्या की गई, इसके बाद दूसरे पक्ष ने कुछ ही दूरी पर तीनों बाप-बेटों को घेरकर गोलियां चला दी. अस्पताल में रोहित की मौत हो गई. गांव में सन्नाटा पसर गया. एक पक्ष के लोग घायलों को लेकर अस्पताल पहुंच गए, जबकि दूसरे पक्ष के लोग भी पुलिस के पहुंचते ही इधर से उधर भागे.
ADVERTISEMENT

दो पक्षों में खूनी संघर्ष के बाद घायल बाप-बेटों को उनके साथ के लोग बाइ से पर लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां पर रोहित की मौत हो गई. अस्पताल में गांववालों का जमावड़ा लगा रहा.
दो पक्षों के बीच 10 महीनों से चली आ रही बदले की चिंगारी मंगलवार को फूट पड़ी. शाम होते ही फुलत फायरिंग से दहल गया. फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई. दस मिनट तक खूनी खेल खेला गया. बुधवार को घायल राहुल ने भी दम तोड़ दिया.
ADVERTISEMENT
