सलमान खान की जान का पांचवा दुश्मन गिरफ्तार, पनवेल फार्म साजिश मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान से साजिश

ADVERTISEMENT

सलमान खान की जान का पांचवा दुश्मन गिरफ्तार, पनवेल फार्म साजिश मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान से साजिश
social share
google news

दिपेश त्रिपाठी की रिपोर्ट

बॉलीवुड स्टार सलमान खान पर उनके पनवेल स्थित फार्महाउस पर हमला करने की प्लानिंग के मामले में नवी मुंबई पुलिस ने पांचवी गिरफ्तारी की है।मुंबई पुलिस ने दीपक गोगलिया उर्फ जोनी वाल्मीकि को राजस्थान के भिवानी से गिरफ्तार किया है। 30 साल का दीपक इस केस का पांचवा आरोपी है।बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग होने के कुछ ही महीनों बाद पनवेल स्थित उनके फार्म हाउस पर सलमान पर हमला करने की साजिश लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा रची गई थी।

AK-47 से कार पर करने वाला था हमला

इस मामले में नवी मुंबई पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था अब इसी मामले में नवी मुंबई पुलिस ने राजस्थान के भिवानी जिले से पांचवें अभियुक्त दीपक गोगलिया उर्फ जोनी वाल्मीकि को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलिस की जांच में यह भी पता चला है सलमान खान के ऊपर जो हमला करने का प्लान था उसके लिए हथियार पाकिस्तान से मंगाने की तैयारी थी और इस के लिए वहां के डोगरा नामक आर्म्स डीलर से भी संपर्क किया था।

ADVERTISEMENT

सलमान खान की गाड़ी पर हमले की थी प्लानिंग

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन सबको लोकल सपोर्ट किसने महैया कराया था और कौन-कौन लोग उनके साथ शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई ने कनाडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई और साथी गोल्डी बरार के साथ मिलकर पाकिस्तानी हथियार डीलर से एके-47 और एम-16 समेत अन्य अत्याधुनिक हथियार खरीदने की साजिश रची थी। 

ये था लॉरेंस बिश्नोई का प्लान

साजिश के मुताबिक, उनका मकसद सलमान खान की कार रोककर हमला करना था या फिर फार्महाउस पर हमला करना था। यह भी पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो शूटरों की गिरफ्तारी से एक महीने पहले ही यह साजिश रच ली थी। गैरतलब है कि 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने फायरिंग की थी।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜