मुंबई में इंजीनियर से 3 करोड़ 70 लाख की ठगी, शेयर बाजार में करोड़ों का मुनाफा कमाने का दिया झांसा, खतरनाक है ये गैंग

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे में एक इंजीनियर से 3 करोड़ 70 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरु कर दी है। ये गैंग लोगों को शेयर बाजार में बड़ा मुनाफा कमाने का झांसा देता था। गैंग ने इंजीनियर से 3.7 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। दरअसल एक निजी कम्पनी में काम करने वाले इंजीनियर वाशी के रहने वाले हैं।

इंजीनियर से 3 करोड़ 70 लाख की ठगी

43 साल के इंजीनियर ने 17 फरवरी 2024 को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर में इन्वेस्टमेंट करने से जुड़ा लिंक मिला था। नवी मुंबई साइबर पुलिस थाने के सीनियर इंसपेक्टर गजानन कदम ने बताया कि इंजीनियर ने लिंक पर क्लिक किया और शेयर में निवेश करने से अच्छा मुनाफा कमाने की जानकारी मिली। लिंक पर कॉंटैक्ट करने के लिए मोबाईल नंबर भी दिया गया था।

शेयर में अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा

बाद में, पीड़ित ने ठगी करने वालों में से एक के साथ व्हाट्सएप पर चैट करना शुरू कर दिया, जिसने उसे मैसेजिंग ऐप पर ग्रुप में शामिल होने के लिए कहा। एक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन ने कई लिंक देकर इन्वेस्टमेंट में इंजीनियर की मदद की। पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक ठग ने खुद को एक मशहूर बैंक में वरिष्ठ अधिकारी बताया था।

ADVERTISEMENT

ग्रुप में शामिल करने के बाद की ठगी

उन्होंने कहा कि पीड़ित ने 17 फरवरी से 24 अप्रैल के बीच 3.7 करोड़ रुपये का निवेश किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब इंजीनियर को शेयर बाजार से अपने पैसे निकालने में दिक्कत हुई तो उसने दिए गये मोबाईल नंबर पर फोन किया और उसे कोई जवाब नहीं मिला। इंजीनियर ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

    और पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...