धीरज साहू ने खुद पर ₹2.36 करोड़ का कर्ज बताया था, उसी के घर से मिले 200 करोड़ कैश, ट्रक में भरकर ले जाए गए नोट

ADVERTISEMENT

धीरज साहू ने खुद पर ₹2.36 करोड़ का कर्ज बताया था, उसी के घर से मिले 200 करोड़ कैश, ट्रक में भरकर ले ...
Crime Tak
social share
google news

Dhiraj Sahu IT Raids: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी अभी भी जारी है. उनके साथ-साथ उनके करीबियों के खिलाफ भी छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. धीरज साहू और उनके करीबियों के खिलाफ यह छापेमारी कार्रवाई पिछले तीन दिनों से चल रही है और अब तक इस मामले में 200 करोड़ रुपये की नकदी मिल चुकी है. आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, धीरज साहू और उनके पूरे ग्रुप के खिलाफ आयकर छापेमारी की कार्रवाई अभी भी जारी है. ये छापेमारी तीन राज्यों में चल रही है. आयकर विभाग तीन दिनों से धीरज साहू के झारखंड, ओडिशा और कोलकाता स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है.

इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलना इसलिए भी आश्चर्यजनक है क्योंकि 2018 के चुनावी हलफनामे में साहू ने 2.36 करोड़ रुपये का कर्ज घोषित किया था. कुल संपत्ति 34 करोड़ रुपये बताई गई थी. 2016-17 में दाखिल आयकर रिटर्न में उन्होंने अपनी आय 1 करोड़ रुपये से कुछ अधिक बताई थी.

नोटों की गिनती अभी भी जारी है

आपको बता दें कि आईटी विभाग की छापेमारी में अब तक 200 करोड़ रुपये की नकदी मिल चुकी है और गिनती अभी भी जारी है. फिलहाल कैश जब्त नहीं किया गया है क्योंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है और गिनती भी की जा रही है. बताया जा रहा है कि ये रकम ज्यादा होगी, क्योंकि गिनती अभी भी जारी है. राज्यसभा सांसद धीरज साहू के परिजनों के आवास पर भी छापेमारी की जा रही है. फिलहाल आयकर विभाग आज कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं करेगा, क्योंकि कार्रवाई अभी भी जारी है. ऑपरेशन पूरा होने के बाद पूरी गणना और सत्यापन के बाद ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

रिश्तेदारों के नाम पर भी चल रहा कारोबार

बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (BDPL) के दफ्तर की अलमारियों और बिस्तरों से भारी रकम बरामद की गई है. यहां आपको बता दें कि बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) एक पार्टनरशिप फर्म है। इस कंपनी में बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, क्वालिटी बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड और किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के रिश्तेदारों का ओडिशा में शराब का बड़ा कारोबार है. बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज मूल रूप से झारखंड के लोहरदगा जिले के रहने वाले हैं। छापेमारी की यह कार्रवाई अभी भी जारी है. साथ ही पूरी गिनती और ऑपरेशन पूरा होने में दो दिन और लग सकते हैं. छापेमारी की यह कार्रवाई पिछले तीन दिनों से चल रही है.

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜