तिहाड में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद तिहाड़ के DG संजय बेनीवाल ने अपनी सुरक्षा बढ़ाई, अभी और होगी जेल में सख्ती

ADVERTISEMENT

जांच जारी
जांच जारी
social share
google news

Delhi Tihar jail Latest: सूत्रों के मुताबिक संजय बेनीवाल ने अपने घर और अपने दफ्तर में अपनी सुरक्षा में इजाफा किया है। ये सुरक्षा उन्होंने जेल स्टाफ से ही ली है न की दिल्ली पुलिस से। सूत्रों के मुताबिक तिहाड़ जेल में 19 दिन में गैंगवार के दौरान दो हत्याओं के बाद डीजी तिहाड़ ने जेल में शख्त एक्शन लेना शुरू किया है।

11 मई को 99 जेल स्टाफ का ट्रांसफर DG तिहाड़ ने किया है। आने वाले दिनों में डीजी तिहाड़ और कई बड़े फैसले लेने वाले हैं। इसी वजह से एहतियात के तौर पर डीजी तिहाड़ ने अपनी सुरक्षा बढ़ा ली है। डीजी तिहाड़ संजय बेनीवाल के आदेश पर 99 अफसरों ये तबादले आदेश जारी किए गए हैं। सभी अफसरों व कर्मचारियों की जेलों को बदला गया है। गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के वक्त तिहाड़ जेल में ड्यूटी पर तैनात तमिलनाडु विशेष पुलिस (टीएनएसपी) के सात कर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है और उन्हें घटना के वक्त कथित तौर पर मूक दर्शक बने रहने के लिए वापस तमिलनाडु भेजा जाएगा। 

जेल अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह कदम तब उठाया गया है जब दिल्ली कारागार के महानिदेशक संजय बेनीवाल ने तमिलनाडु पुलिस को पत्र लिखकर उनसे अपने कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। गौरतलब है कि 2 मई की सुबह करीब 6 बजे से लेकर 5 मिनट तक लगातार 4 से 5 हमलावरों ने टिल्लू ताजपुरिया पर हथियारों से हमला किया था। 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

 

तिहाड़ जेल में हत्याकांड

 

ADVERTISEMENT

इसके बाद दूसरे सीसीटीवी से पता चला कि 10 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी टिल्लू पर हमला किया गया जिससे उसकी मौत हो गई थी. अब इस मामले में तिहाड़ जेल ने एक्शन लिया है। गौरतलब है कि टिल्लू ताजपुरिया, तिहाड़ में हाई रिस्क वार्ड में बंद था। सुबह साढ़े छह बजे करीब चार कैदियों ने उस पर हमला किया। जिन कैदियों ने टिल्लू ताजपुरिया को अपना निशाना बनाया उनकी पहचान भी हो गई है। दीपक तीतर ,योगेश टुंडा ,राजेश और रियाज खान नाम के कैदियों ने ताजपुरिया पर लोहे की रॉड से हमला किया। 

ADVERTISEMENT

ये सभी जितेंद्र गोगी गैंग के गुर्गे बताए जा रहे हैं। ये अभी इसी वार्ड की पहली मंजिल पर बंद थे जबकि टिल्लू ग्राउंड फ्लोर पर था। जेल के अधिकारियों के मुताबिक ये हमला सुबह 6 :15 बजे हुआ। इन्होंने लोहे की ग्रिल तोड़कर उसे नुकीला किया और हमला कर दिया। इस हमले में टिल्लू की मौत हो गई जबकि एक कैदी रोहित बुरी तरह से घायल हो गया। टिल्लू ताजपुरिया पर 11 केस दर्ज हैं जिसमें 3 केस मर्डर के हैं। 2018 में टिल्लू ताजपुरिया और उसके गैंग के लोगों पर मकोका भी लगाया गया था। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT