पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ हत्या का आरोप तय!
Sushil Kumar Charges Framed: सागर धनकड़ मर्डर केस में दिल्ली की निचली अदालत ने आरोप तय कर दिए। उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश, दंगा समेत तमाम धाराओं के तहत आरोप तय कर दिए गए हैं।
ADVERTISEMENT

Sushil Kumar Charges Framed: सागर धनकड़ मर्डर केस में दिल्ली की निचली अदालत ने आरोप तय कर दिए। उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश, दंगा समेत तमाम धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं। यानी अब साफ है कि आने वाले दिनों में अभियोजन पक्ष अदालत के समझ तमाम सबूत पेश करेगा। इनमें गवाहों की पेशी से लेकर तमाम दस्तावेज पेश करना शामिल है। सुशील कुमार के साथ 17 अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किए गए है।
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने ये आरोप बुधवार को तय किए। गौरतलब है कि सुशील कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर माडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनकड़ की हत्या कर दी थी। इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने जांच की थी।
4 मई 2021 की रात को सागर की छत्रसाल स्टेडियम में उसकी पिटाई की थी। बाद मेंसागर की मौत हो गई थी। इसी केस में पुलिस ने सुशील कुमार को गिरफ्तार किया था।
ADVERTISEMENT
