Crime: नौकरी के लालच में पत्नी ने पति का कराया मर्डर, पुलिस के सामने करने लगी नाटक

ADVERTISEMENT

Crime: नौकरी के लालच में पत्नी ने पति का कराया मर्डर, पुलिस के सामने करने लगी नाटक
social share
google news

Crime News: झारखंड (Jharkhand) के धनबाद (Dhandbad) में 2 दिन पूर्व मिले रेल स्वास्थ्यकर्मी रामचंद्र यादव के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मामले में पुलिस ने मृतक रामचंद्र की पत्नी व उसके एक परिचित पिंटू कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या के कारणों को स्पष्ट करते हुए बताया है कि अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने के लालच में पत्नी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर साजिश रची और पति की हत्या करवा दी.

Crime News in Hindi: डीएसपी मुख्यालय वन अमर कुमार पांडेय ने बताया कि जिस रेल स्वास्थ्य कर्मी का शव दो दिन पहले मुरराडीह जोरिया के पास मिला था, उसके मामले में जांच के दौरान पाया गया कि इस पूरी घटना के पीछे मृतक की पत्नी का हाथ है.

उसने पिंटू की मदद से अपने पति को रास्ते से हटा लिया है. उसने बताया कि 11 दिसंबर को वह ड्यूटी के लिए गोमो के लिए निकला था, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं आया. इसी बीच 11 तारीख को पिंटू ने शराब पिलाकर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

क्या थी मर्डर की पूरी प्लानिंग?

11 दिसंबर को रामचंद्र यादव ड्यूटी के लिए गोमो के लिए निकले थे. लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं गए. इसी बीच 11 दिसंबर को पिंटू ने शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी. बाद में 14 दिसंबर को उसकी पत्नी ने थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. उसके बाद 17 दिसंबर को रामचंद्र का शव पुलिस ने बरामद किया था. मृतक की पत्नी व पिंटू के मोबाइल फोन पर कॉल डिटेल व दोनों से पूछताछ में पता चला कि पत्नी उसे रास्ते से हटाकर अनुकंपा के आधार पर उसकी नौकरी हड़पना चाहती थी. यही कारण है कि उसने अपने परिचित के साथ मिलकर साजिश रची और पति का काम निकलवा लिया.

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜