एकतरफा प्यार में पागल ने पहले लड़की को फिर खुद को मारी गोली, लड़के की मौत

ADVERTISEMENT

एकतरफा प्यार में पागल ने पहले लड़की को फिर खुद को मारी गोली, लड़के की मौत
Crime News
social share
google news

Bihar News: बिहार के पटना में एक सनकी युवक ने एकतरफा प्यार में 12वीं की छात्रा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. फिर लड़के ने खुद को भी गोली मार ली. दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही लड़के की मौत हो गई. जबकि छात्र की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं.

यह घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तारेगना गांव की है, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है. बताया जा रहा है कि राजू कुमार नाम के लड़के ने एकतरफा प्यार में यह कदम उठाया. इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है.

एकतरफा प्यार में लड़के ने लड़की को गोली मार दी

इस मामले पर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि 21 सितंबर को दोपहर 1 बजे तारेगना गांव से सूचना मिली कि एक लड़के ने एक लड़की को गोली मारकर घायल कर दिया है और खुद को भी गोली मार ली है. दोनों को पीएमसीएच ले जाया जा रहा था. लेकिन लड़के की रास्ते में ही मौत हो गई और लड़की को गंभीर हालत में आईसीयू रूम में भर्ती कराया गया.

ADVERTISEMENT

पुलिस को मौके से एक पिस्तौल और तीन खोखे मिले हैं

पुलिस को घटनास्थल से एक पिस्तौल और तीन खोखे मिले हैं. लड़की और लड़के के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में पुलिस को भी यह एकतरफा प्यार का मामला लग रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और उसी के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लड़के के पास पिस्तौल कहां से आई.

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜