बिहार में पति ने की पत्नी, सास और दो बेटियों की हत्या, झंझारपुर में दामाद ने ससुराल में किया खून खराबा
ये दिल दहला देने वाली वारदात मधुबनी जिले के झंझारपुर कस्बे में हुई। पुलिस अफसरों के मुताबिक लखन महतो नाम के शख्स ने रात 1 बजे के करीब अपनी पत्नी हिरण देवी, 4 साल की प्रिया, 6 महीने की प्रीति और 60 साल की सास प्रमिला देवी का कत्ल कर दिया।
ADVERTISEMENT

Bihar: बिहार में एक दामाद ने ससुराल में कत्लेआम कर दिया। आधी रात को दामाद सिर पर खून सवार हुआ तो उसने चार कत्ल कर दिए। यहां कातिल दामाद ने अपनी बीवी, दो बेटियों और सास को मौत के घाट उतार दिया। ये दिल दहला देने वाली वारदात मधुबनी जिले के झंझारपुर कस्बे में हुई। पुलिस अफसरों के मुताबिक लखन महतो नाम के शख्स ने रात 1 बजे के करीब अपनी पत्नी हिरण देवी, 4 साल की प्रिया, 6 महीने की प्रीति और 60 साल की सास प्रमिला देवी का कत्ल कर दिया।
दामाद ने ससुराल में मचा दिया कत्लेआम
वारदात वारिस लाल चौक में उनके घर पर अंजाम दी गई। दामाद लखन महतो भी अपने ससुराल में ही ठहरा हुआ था। दरअसल लखन की शादी 2017 में हिरण देवी से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद दोनों में झगड़े होने लगे। लखन बेरोजगार था और पत्नी से अक्सर पैसों की मांग किया करता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का केस भी कराया था।
ADVERTISEMENT
सास, पत्नी और दो बेटियों को मार डाला
पति की मारपीट से तंग आकर हिरण देवी अपने मायके में रहा करती थी। दामाद लखन महतो कभी कभी ससुराल आया करता था। आरोपी के साले संतोष ने बताया कि वो रात की ड्यूटी करके सुबह घर पहुंचा तो घर के दरवाजे पर मां की लाश पड़ी थी। घर के अंदर बहन और दोनों बच्चों की लहूलुहान लाश पड़ी थी। संतोष के दोनों बच्चे डर के मारे तख्त के नीचे छुपे हुए थे। दोनों बच्चों ने संतोष को बताया कि फूफा ने ये कांड किया है।
ADVERTISEMENT
और पढ़ें...
ADVERTISEMENT





