अतीक अहमद-अशरफ की बीवियों शाइस्ता और जैनब की इद्दत की मियाद पूरी, अब होगा कुछ बड़ा ऐक्शन?

ADVERTISEMENT

अतीक अहमद-अशरफ की बीवियों शाइस्ता और जैनब की इद्दत की मियाद पूरी, अब होगा कुछ बड़ा ऐक्शन?
अतीक अहमद-अशरफ की बीवियों शाइस्ता और जैनब
social share
google news

Shaista Parveen News: माफिया अतीक अहमद (Mafia Atiq Ahmed) की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा ने अपनी इद्दत पूरी कर ली है. विसाल-ए-इद्दत 4 महीने 10 दिन का होता है. इसके तहत जिस मुस्लिम महिला का पति मर जाता है या उसका तलाक हो जाता है तो वह इद्दत के दौरान इबादत करती है और परिवार के बाहर के पुरुषों के सामने नहीं आती है. सूत्रों के मुताबिक इद्दत पूरी होने के बाद अब पुलिस की हलचल बढ़ गई है.

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को पुलिस हिरासत में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब उन्हें मेडिकल जांच के लिए कॉल्विन अस्पताल लाया गया था. इसके मुताबिक, शाइस्ता और जैनब की चार महीने और 10 दिन की इद्दत 25 अगस्त को खत्म हो रही है. इस्लामिक रीति-रिवाजों के मुताबिक, मुस्लिम महिला के पति की मौत या तलाक के बाद महिलाएं इद्दत में इबादत करती हैं और परिवार के बाहर किसी पुरुष के सामने नहीं जातीं.

इद्दत खत्म होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई

अतीक और अशरफ की मौत के बाद शाइस्ता और जैनब के परिजन भी दोनों के इद्दत में होने की बात कह रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इद्दत पूरी होने के बाद पुलिस का उत्साह बढ़ने के आसार हैं. फरार शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा की तलाश में पुलिस अभियान तेज कर सकती है. शाइस्ता और जैनब फातिमा को गिरफ्तार कर पुलिस कई राज जानना चाहेगी. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शाइस्ता परवीन और जैनब के पास उमेश पाल गोलीकांड की साजिश से लेकर अन्य सारी जानकारी है.

ADVERTISEMENT

इसके अलावा पुलिस को माफिया अतीक अहमद अशरफ के अवैध साम्राज्य के बारे में भी जानकारी मिल सकती है. उमेशपाल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन और जैनब दोनों फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी है.

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜