शिवसेना नेता पर गोलीबारी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भाजपा विधायक ने मारी थी गोली
ठाणे पुलिस ने एक थाने के भीतर भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणपत गायकवाड़ द्वारा शिवसेना के एक नेता पर गोलीबारी की घटना में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT

Thane News: ठाणे पुलिस ने एक थाने के भीतर भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणपत गायकवाड़ द्वारा शिवसेना के एक नेता पर गोलीबारी की घटना में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान दिवेश उर्फ विकी गणात्रा (37) के रूप में की गयी है जो विधायक का समर्थक है और दो फरवरी को हुई गोलीबारी की घटना के बाद से ही फरार था। उसे मंगलवार को पकड़ा गया।
इसके साथ ही इस घटना के संबंध में अभी तक विधायक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे पुलिस के वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने एक सटीक सूचना के आधार पर मंगलवार शाम को गणात्रा को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण इलाके से पकड़ा और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
ADVERTISEMENT
कल्याण पूर्व से विधायक गणपत गायकवाड़ ने दो फरवरी को ठाणे जिले के उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस थाने में स्थानीय शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ तथा एक और व्यक्ति पर कथित तौर पर गोली चलायी थी। गणपत गायकवाड़, गणात्रा और चार अन्य लोगों पर हत्या के प्रयास और अन्य विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विधायक तथा उसके दो साथियों को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि उसका बेटा वैभव, गणात्रा और अन्य आरोपी नागेश बडेकर फरार हैं। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि पर विचार करते हुए ठाणे पुलिस उनके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत आरोप लगाने की संभावना तलाश रही है
ADVERTISEMENT
(PTI)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
