जूली अख्तर के लिए बांग्लादेश गया लड़का अजय वापस मुरादाबाद लौटा, बताई हैरान कर देने वाली कहानी

ADVERTISEMENT

जूली अख्तर के लिए बांग्लादेश गया लड़का अजय वापस मुरादाबाद लौटा, बताई हैरान कर देने वाली कहानी
v
social share
google news

Bangladeshi girlfriend Julie: बांग्लादेशी प्रेमिका जूली के लिए बिना वीजा पासपोर्ट के सीमा पार करने वाला मुरादाबाद का अजय घर लौट आया है. यहां पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस ने उनसे कई घंटों तक पूछताछ की. इस दौरान उन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए.

सरहद पार प्यार की इन घटनाओं पर सबकी नजर है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से भी एक ऐसी ही कहानी सामने आई. यहां बांग्लादेशी लड़की जूली अपने प्रेमी अजय सैनी से मिलने आई थी. उसने मुरादाबाद में धर्म परिवर्तन कर अजय से शादी की और फिर अजय के साथ बांग्लादेश चली गई. लड़की का नाम जूलिया अख्तर है.

Bangladeshi girlfriend Julie

जब अजय के परिवार को पता चला कि उनका बेटा बांग्लादेश चला गया है तो परिवार में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा था कि इस दौरान परिवार को अजय की खून से लथपथ फोटो भी मिली. इस मामले में अजय की मां ने एसएसपी से मिलकर अपने बेटे को देश वापस लाने की गुहार लगाई है. पुलिस जांच में पता चला कि अजय अपनी मर्जी से लड़की के साथ बांग्लादेश गया था.

ADVERTISEMENT

मुरादाबाद से क्यों चला गया था बांग्लादेश?

Bangladeshi girlfriend Julie and Ajay story: बता दें कि बीते रविवार को अजय अचानक बांग्लादेश से मुरादाबाद लौट आए थे. अजय ने पुलिस को बताया है कि उसका अपने परिवार से मनमुटाव था. इसलिए वह नाराज होकर बांग्लादेश चले गये. इस दौरान अजय ने साफ किया कि उसे वहां बंधक बनाकर नहीं रखा गया था.

अजय सैनी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसकी और जूली की मुलाकात साल 2017 में फेसबुक पर हुई थी. इस दौरान बांग्लादेशी लड़की उसकी अच्छी दोस्त बन गई. इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर भी ले लिया था और दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे थे.

ADVERTISEMENT

वतन वापस लौटे अजय ने बताई सच्चाई

Ajay Saini Return From Bangladesh: अजय ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसका अपने परिजनों से मनमुटाव हो गया था, इसलिए पांच मई को वह जूली को लेकर बांग्लादेश चला गया. जूली खुद पश्चिम बंगाल की सीमा पर आई और उसे अपने साथ ले गई.

ADVERTISEMENT

पुलिस के मुताबिक जब उससे सिर में चोट और खून से सने फोटो के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि बारिश में पैर फिसलने से वह गिर गया था, जिससे चोट लग गई. साथ ही बताया कि वह फोटो जूली ने ही भेजी थी. हालांकि अजय ने पहले बताया था कि जूली किचन में काम कर रही थी, तभी उसकी बहस हो गई, जिसमें उसने स्टोव का स्टैंड तोड़ दिया.

 खून से सने फोटो के बारे में पूछा गया तो उसने बताया 

बाद में उन्होंने उसका इलाज कराया. अजय ने पुलिस को बताया कि जब उसकी मां ने पुलिस से शिकायत की तो मीडिया में खबरें चलने लगीं. पुलिस और परिवार वाले भी लगातार फोन कर रहे थे, इसलिए वह मंगलवार को जूली के घर से मुरादाबाद के लिए निकल गए. अगले ही दिन वह वहां से सीमा पार कर पश्चिम बंगाल में दाखिल हो गया. जहां से मां और भाई उसे अपने साथ मुरादाबाद ले आए हैं.

अजय ने यह भी बताया कि जूली ने उनसे वादा किया है कि वह कुछ महीने बाद वीजा बनवाकर भारत वापस आएंगी. फिलहाल पूछताछ के बाद पुलिस ने अजय को उसकी मां और भाई के साथ घर भेज दिया. 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜