ड्रग माफिया से अफेयर, रैंप वॉक का जलवा और मशहूर ब्यूटी क्वीन का कत्ल, मिस इक्वाडोर कंटेस्टेंट की रेस्टोरेंट में गोली मारकर हत्या  

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

World Crime: इक्वाडॉर की ब्यूटी क्वीन की रेस्टोरेंट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व मिस इक्वाडोर कंटेस्टेंट लैंडी पर्रागा गोयबुरो को उस वक्त अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी जब वो क्वेवेदो शहर के एक होटल में खाना खा रही थीं। लैंडी पर्रागा गोयबुरो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं।हैरानी की बात ये है कि खाना शुरु करने के ठीक पहले लैंडी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था। इस पोस्ट के अपलोड होने के कुछ ही देर बाद हथियारबंद हमलावरों ने उनको गोली से उड़ा दिया।

फेमस ब्यूटी क्वीन की रेस्तरां में गोली मारकर हत्या

एजेंसी की खबरों के मुताबिक कत्ल की ये वारदात 28 अप्रैल को हुई। लिंडी शहर में एक शादी समारोह में शरीक होने आई थीं। बताया जाता है कि पूर्व मिस इक्वाडॉर कंटेस्टेंट लैंडी पर्रागा गोयबुरो का ड्रग माफिया लिएंड्रो नोरेरो के साथ लव अफेयर था। ड्रग माफिया लिएंड्रो की हत्या भी एक साल पहले जेल में कर दी गई थी। 

Crime News

इंस्टाग्राम पोस्ट ने बताई कातिलों को लोकेशन 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व मिस इक्वाडोर कंटेस्टेंट लैंडी पर्रागा की हत्या भी पुरानी रंजिश का नतीजा है। पुलिस सुपारी किलिंग के एंगल पर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि लैंडी पर्रागा ने रेस्टोरेंट में अपने फोन की लोकेशन ऑन की और तस्वीरें साझा की जिससे हमलावरों को टिप मिला। 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

ड्रग माफिया से अफेयर, रैंप वॉक का जलवा

मशहूर मॉडल के कत्ल की ये वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि लैंडी पर्रागा खाना खाते वक्त किसी शख्स से बात कर रही हैं। इसी दौरान दो हथियारबंद हमलावर हाथ मे बंदूक लिए रेस्टोरेंट में दाखिल होते हैं। एक हमलावर एंट्री गेट पर खड़ा हो जाता है दूसरा बंदूकधारी लैंडी को तीन गोली मार देता है। गोली लैंडी के साथ बैठे शख्स को भी लगती है। कत्ल के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं।    

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT