चेन्नई में बीजेपी महिला नेता के पति पर जानलेवा हमला, बीच सड़क धारदार हथियारों से किए वार, मरा समझकर छोड़ गए बदमाश
Chennai: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भाजपा की महिला नेता के पति पर जानलेवा हमला किया गया. हमलावरों ने पहले पीड़िता का सड़क पर पीछा किया और फिर उसका पीछा करके उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया
ADVERTISEMENT

Chennai: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भाजपा की महिला नेता के पति पर जानलेवा हमला किया गया. हमलावरों ने पहले पीड़िता का सड़क पर पीछा किया और फिर उसका पीछा करके उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. बाद में उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर ऑटो में बैठकर फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है.
बीच सड़क धारदार हथियारों से किए वार
भाजपा महिला विंग की पदाधिकारी नादिया के पति श्रीनिवासन का अन्ना नगर में पीछा किया गया और फिर उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर ऑटोरिक्शा में बैठकर फरार हो गए. इस घटना को सड़क पर अंजाम दिया गया, जिसके चलते कई लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और यह घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है.
इन वीडियो से अपराधियों की पहचान प्रशांत, प्रकाश, श्रीनिवासन, सरवनन, राजेश और राजेश के रूप में हुई. इन बदमाशों ने नोलंबूर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इस बीच, सोकारपेट के दो अन्य लोगों ने भी हत्या के प्रयास का आरोप अपने ऊपर लेने की कोशिश की, लेकिन जांच में पता चला कि वे पुलिस को गुमराह कर रहे थे.
ADVERTISEMENT
अपराधियों ने पुलिस स्टेशन में किया सरेंडर
शुरुआती जांच में पता चला है कि निजी दुश्मनी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया. दरअसल, श्रीनिवासन कई साल पहले एक हत्या के मामले में शामिल था. नोलंबूर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच शुरू हो गई है. श्रीनिवासन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.
ADVERTISEMENT
