SIDHU MOOSE WALE : बठिंडा से शार्प शूटर केशव और उसका साथी गिरफ्तार
SIDHU MOOSE WALE MURDER : बठिंडा से शार्प शूटर केशव KESHAV और उसके साथी चेतन CHETAN को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस DELHI POLICE ने महाकाल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था।
ADVERTISEMENT

SIDHU MOOSE WALE MURDER : मूसेवाला मर्डर केस में बठिंडा से शार्प शूटर केशव और उसके साथी चेतन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केशव पर हत्यारों को हथियार सप्लाई करने का आरोप है। केशव 29 मई को केकड़ा के साथ देखा गया था। केशव, केकड़ा और निक्का ने सिद्धू मूसेवाला के घर की रेकी की थी।
वहीं केकड़ा कनाडा में बैठे गोल्डी बरार को फोन पर पल-पल की जानकारी दे रहा था। केशव को भी गोल्डी बरार ने ही भेजा था। केशव के साथ ही पंजाब पुलिस ने उसके साथ चेतन को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस की 6 से ज्यादा टीमें सिद्धू केस के शूटरों की तलाश कर रही हैं।
SIDHU MOOSE WALE MURDER : इससे पहले दिल्ली पुलिस ने महाकाल को गिरफ्तार किया था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ही पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के मर्डर का मास्टरमाइंड निकला है। माना जा रहा है कि, लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में बैठकर मूसेवाला के कत्ल की साजिश रची। दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खास शूटर सिद्धेश हीरामल काम्बले उर्फ महाकाल को पुणे से गिरफ्तार किया था।
ADVERTISEMENT
वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक सदस्य राजवीर सादुल पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। इसने मूसेवाला के मर्डर के बाद एक ऑडियो वायरल किया था, जिसमें बताया था आखिर सिद्धू मूसेवाला को क्यों मारा गया। इसके साथ ही उसने अगला टारगेट सलमान खान को बताया था। पुलिस को उम्मीद है कि, राजवीर से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते है।
ADVERTISEMENT
