
’
Crime Tak Exclusive
Delhi Safdarjung Hospital Viral News: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। महिला दर्द से चिल्ला रही थी, लेकिन उसे फौरन एडमिट नहीं किया गया। इस वजह से महिला ने सफदरजंग अस्पताल परिसर के अंदर मौजूद सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इससे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आ गई है।
परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात दिल्ली में रह रही एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। महिला दर्द से चिल्ला रही थी। उसके परिजन उसे तुरंत सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही देखिए कि उसे फौरन एडमिट नहीं किया गया। इस वजह से मजबूरन महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। इसका एक वीडियो सामने आया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला के आसपास अन्य महिलाओं ने घेरा बना दिया है। महिला की वहीं डिलवरी भी हो गई। वीडियो में अस्पताल प्रशासन की सिक्योरिटी गार्ड्स भी नजर आ रही है। एक अन्य महिला ने आरोप लगाया कि रात से ही ये लोग अस्पताल में मौजूद थे, लेकिन डाक्टरों ने एडमिट करने से इनकार कर दिया। डाक्टरों ने कहा कि महिला को पेन नहीं हुआ। सुबह अस्पताल परिसर में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चा ठीक बताया जा रहा है।वीडियो में देख जा सकता है कि अस्पताल की नर्स पैदा हुए बच्चे को एडमिट करने के लिए लेकर जा रही है।
अब यहां कई सवाल खड़े होते है, मसलन
1.क्या महिला जब अस्पताल पहुंची तो उसे पेन नहीं हो रहा था ?
2.क्या इसके बावूजद महिला को एडमिट नहीं करना चाहिए थी ?
3.जब महिला को पेन हुआ, उस वक्त उसे क्यों एडमिट नहीं किया गया ?
4. क्या कागजी बच्चे की जान से ज्यादा जरूरी ?
5. कब तक गरीब आदमी की नहीं होगी सुनवाई ?
6. क्या संबंधित डाक्टरों के खिलाफ होगा कोई एक्शन ?
7. क्या इसमें डाक्टरों की कोई गलती नहीं है ?
ये ऐसे सवाल है , जिनका जवाब अस्पताल प्रशासन को देना पड़ेगा।