UP Crime : 8 साल की बच्ची का अपहरण कर रेप के दोषी को आजीवन कारावास की सजा
maharajganj rape news : नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के दोषी को आजीवन कारावास
ADVERTISEMENT

UP Maharajganj Crime News : यूपी के महाराजगंज की एक अदालत ने 8 साल की बच्ची का अपहरण (Kidnapping) कर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) करने के दोषी व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी व्यक्ति पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अभियोजन के अधिवक्ता विनोद सिंह ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सेठ ने शनिवार को विक्की कहर को जिले के कोल्हुई पुलिस थाना अंतर्गत एक गांव की 8 साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का दोषी करार दिया था।
उन्होंने बताया कि विक्की कहर ने सात मई 2020 को लड़की का अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में लड़की को कहर के चंगुल से मुक्त कराया गया। चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी।
ADVERTISEMENT