UP: सहारनपुर में पेड़ से लटकी मिली प्रेमी जोड़े की डेडबॉडी!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

पिंटू शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

UP Crime News: यूपी के सहारनपुर में एक प्रेमी जोड़े का शव मिलने से हडकंप मच गया। दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सहारनपुर भेज दिया है। एसएसपी दिनेश ताडा ने बताया कि दोनों घर से फरार थे और लड़की पक्ष ने नागल थाने में लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शुरुआती तौर पर ये मामला आत्महत्या का लग रहा है। दोनों शव की पहचान हो गई है। आगे की जांच जारी है।

पूरा मामला जानिए

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

नागल थाना क्षेत्र के गांव बोहडपुर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की दूसरे गांव रसूलपुर खेड़ी के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। दोनों करीब 15 दिन पहले फरार हो गए थे। इस सिलसिले में 4 सितंबर को लड़की पक्ष ने नागल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

बिहारीगढ़ पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि युवक-युवती की लाश मोहण्ड के जंगल में पेड़ पर लटकी हुई है। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पेड़ से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सहारनपुर भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT