पराई औरत के साथ बेड पर था पति, फिर शौहर को काटकर बना डाली बिरयानी

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

World Crime News: एक शौहर (Husband) की बेवफाई (illicit relationship) की ज़्यादा से ज़्यादा क्या सज़ा हो सकती है...या किसी शौहर की बेइमानी पर उसकी बीवी (Wife) उसे ज़्यादा से ज़्यादा क्या सज़ा दे सकती है। सवाल बेशक अटपटा लगे लेकिन इसे पढ़ने के बाद आपने सोचना भी तो शुरू कर ही दिया होगा कि आखिर क्या हो सकता है? एक साधारण इंसान ज़्यादा से ज़्यादा और गुस्से की पराकाष्ठा को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि कोई बीवी अपने शौहर की बेवफाई पर हद से हद उसकी हत्या (Murder) कर सकती है।

यहां तक तो बात समझ में आती है...लेकिन क्या कोई बीवी अपने शौहर को मार कर उसके टुकड़े टुकड़े करके उसे पकाकर खा भी सकती है? ये बात सुनते ही हो सकता है आप सुनकर घिन से भर जाएं...आपको उबकाई भी आ सकती है। और हो सकता है आप खौफ से घबरा भी जाएं। ये भी मुमकिन है कि ऐसे कुछ क़िस्से या मिलती जुलती दास्तां आपने किसी उपन्यास या कहानियों में पढ़ी हो...लेकिन ये जानकर हर कोई ताज्जुब में पड़ सकता है कि ये सच्ची घटना है और ऐसा हुआ है इस जीती जागती दुनिया में।

Viral Crime News: ये क़िस्सा है ईरान की राजधानी तेहरान (Tehran) का। जहां पुलिस ने एक 22 साल की महिला को गिरफ्तार किया है। और उस पर लगे इल्ज़ामों का जब खुलासा हुआ तो ईरान की पुलिस समेत पूरी दुनिया दंग रह गई। इल्ज़ाम यही है कि उस महिला ने अपने ही पति की चाकू मारकर हत्या की और फिर उसकी लाश के कई टुकड़े किए। लाश के टुकड़े करने के बाद उन्हें हांडी में रखकर पकाया और उसे अपना निवाला तक बना लिया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

तेहरान के इस्लामशहर से सामने आई इस घटना को सुनकर हर कोई हैरत में है। मगर पुलिस ने जिस 22 साल की महिला को गिरफ्तार किया उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह भी कुबूल किया है। हालांकि उसकी ये करतूत शायद छुपी रह जाती अगर उसने पति के लाश के टुकड़ों को पकाया न होता और उसकी बदबू ने पड़ोसियों को चौंकाया न होता।

हुआ यूं कि महिला की पड़ोसी ने पुलिस को फोन करके भयानक दुर्गंध आने की इत्तेला दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जब छानबीन की तो पकड़ी गई महिला के घर से एक शख्स का टुकड़ों में बंटा शरीर मिला। पूछताछ में जब उस महिला ने सच बताया तो पुलिस के फाख्ते उड़े गए।

ADVERTISEMENT

Crime story in Hindi : इसके बाद उस महिला ने पुलिस को पूरा सिलसिलेवार किस्सा सुना डाला। पुलिस के पास लिखी शिकायत के मुताबिक उस महिला ने अपने शौहर को किसी और महिला के साथ ऐसी हालत में देख लिया था। जिसे वो बर्दाश्त नहीं कर सकी। लिहाजा उसने अपने ही पति से किसी को जान से मारने का तरीका पूछा।

ADVERTISEMENT

पति ने उसे चाकू से जान लेने का तरीका बताया। उसके बाद उस महिला ने अपने पति से एक बड़ा चाकू भी मंगवाया। पति जब चाकू लेकर आया तो महिला ने अपने पति को धक्का दे दिया और चाकू लेकर उस पर ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए। पति को मौत के घाट उतारने के बाद महिला ने उसकी लाश के टुकड़े किए और उन्हें एक हांडी में डालकर पका तक डाला और उस पके हुए गोश्त को उसने खा भी लिया था।

पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले हुई थी जब वो 15 साल की ही थी। घरवालों ने जबरन उसकी शादी कर दी थी। उसकी पांच साल की एक बेटी भी है। गिरफ्तार हुई महिला ने पुलिस को ये भी बताया कि उसका पति अक्सर उसे और उसकी बेटी को मारता पीटता था और मामूली बात पर घर में झगड़ा फसाद करता रहता था। लेकिन पानी तब सिर से ऊपर निकल गया जब उस महिला ने अपने पति को एक दूसरी औरत के साथ घर के बिस्तर पर देख लिया था। बस तभी उसने सोच लिया था कि अब वो अपने शौहर को ज़िंदा नहीं छोड़ेगी।

तेहरान की पुलिस ने हालांकि गिरफ्तार हुई महिला का नाम उजागर नहीं किया है लेकिन पड़ोस के लोग इस बात को लेकर ज़्यादा परेशान है कि महिला के जेल जाने के बाद अब उसकी पांच साल की बच्ची का क्या होगा जिसे अब यतीम की ज़िंदगी बसर करनी पड़ेगी।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT