Delhi Crime: ये है देश का सबसे बड़ा कार चोर! 27 साल में 5000 कारों की चोरी

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने देश के सबके बड़े कार चोर (Car Thief) को गिरफ्तार (Arrest) किया है। इस कार चोर का नाम अनिल चौहान है। अनिल पर 5000 से ज्यादा कारें (Cars) चुराने का आरोप है। सेंट्रल दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ (Special Staff) ने अनिल को असम (Assam) से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अफसरों के मुताबिक अनिल चौहान 27 साल से अपराध की दुनिया मे सक्रिय है। कार चोरी के अलावा अनिल चौहान पर हत्या,आर्म्स एक्ट और तस्करी के कई मामले भी दर्ज हैं। इस खतरनाक अपराधी ने 90 के दशक में उसने सबसे ज्यादा मारुति 800 कारों की चोरी की है।

मध्य जिले की डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि कार जैकर अनिल चौहान ने कार चोरी के धंधे से बेहिसाब पैसा कमाया है। इस पैसे से अनिल ने मुंबई, दिल्ली और उत्तर पूर्वी राज्यों में जमीने और मकान खरीदे हैं।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

आरोपी अनिल के खिलाफ ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस भी दर्ज किया था। 1990 में वो दिल्ली के खानपुर इलाके में रहता था और ऑटो रिक्शा चलाया करता था। अनिल कारों की चोरी कर उनको जम्मू कश्मीर, नेपाल और उत्तर पूर्वी राज्यों में बेच दिया करता था। अनिल को दिल्ली पुलिस के अलावा उत्तर पूर्वी राज्यों की पुलिस भी गिरफ्तार कर चुकी है।

ऑटो चलाने से अनिल का गुजारा नहीं हो रहा था उसका तो सपना कुछ और ही था। लिहाजा वो अपराध की दुनिया मे आया तो कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। हाल के दिनों में वो हथियारों की तस्करी भी कर रहा था। 52 साल के अनिल के खिलाफ 180 केस दर्ज हैं। आरोपी असम सरकार में क्लास वन का ठेकेदार है। आरोपी के पास से 6 पिस्टल और 7 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी अनिल की दो बीवी और 7 बच्चे हैं।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT