
दिव्येश सिंह के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Dawood Ibrahim : NIA ने शुक्रवार को D COMPANY के दो सहयोगियों आरिफ शेख और शब्बीर शेख को मुंबई से गिरफ्तार किया है। रिश्ते में दोनों भाई है। दोनों डी कंपनी की अवैध गतिविधियों और टेरर फंडिंग जैसे कामों में शामिल थे। इनमें से आरिफ अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का जीजा बताया जा रहा है।
D COMPANY पर शिकंजा!
मुंबई के बाहरी इलाके में ठाणे जिले के मीरा रोड निवासी आरिफ शेख अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का जीजा है। छोटा शकील की छोटी बहन फहमीदा की शादी आरिफ शेख से हुई थी। 2020 में फहमीदा कोरोना से संक्रमित हो गई थी जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। आरिफ गुजरात के पूर्व गृह मंत्री हरेन पंड्या की हत्या का आरोपी है। उसे 2006 में दुबई से मुंबई प्रत्यर्पित किया गया था।
कई राज्यों में दर्ज है आरिफ के खिलाफ मामले
दिव्येश सिंह के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Crime News India Hindi : गुजरात पुलिस की ओर से दर्ज मामलों के अलावा आरिफ शेख पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की ओर से जबरन वसूली और जमीन हथियाने के कई मामले दर्ज किए गए हैं। 2016 में मुंबई पुलिस के एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने आरिफ शेख पर जबरन वसूली का मामला दर्ज किया था और उसे गिरफ्तार भी किया था।