UP में शर्मनाक घटना : शाहजहांपुर में मानसिक रूप से कमजोर 70 साल की बुजुर्ग महिला से रेप

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

UP Rape News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म (Rape) की घटना ने झकझोर दिया है। ये बुजुर्ग महिला मानसिक रूप से कमजोर हैं। एक व्यक्ति इन्हें घर से बाहर कुछ दिखाने के बहाने खेत में ले आया। इसके बाद वहीं पर बुजुर्ग महिला से रेप किया। विरोध करने पर मारपीट कर लहूलुहान भी कर दिया। इसके बाद मौके से भाग निकला।

गांव के लोग महिला की तलाश करते हुए खेत में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव के ही एक युवक रजनीश के कपड़ों पर खून लगा हुआ देख ग्रामीणों को शक हुआ। इस आधार पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तब आरोपी ने रेप की घटना को स्वीकार किया।

पुलिस ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ 70 वर्षीय वृद्धा को आरोपी उनके घर से उठा ले गया और कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

Rape News : पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव बाजपेयी ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना मिर्जापुर अंतर्गत एक गांव में रहने वाली एक 70 वर्षीय वृद्धा मानसिक रूप से अस्वस्थ है। बाजपेयी ने कहा कि वृद्धा को उसके गांव का रहने वाला आरोपी रजनीश मंगलवार रात में उसे घर से उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि परिवार के लोग रातभर वृद्धा को ढूंढ़ते रहे। काफी तलाश के बाद वृद्धा को बुधवार सुबह एक खेत में खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पाया गया। परिजन जब वृद्धा को खेत से उठाकर गांव में ले जा रहे थे, तभी आरोपी रजनीश भी दिख गया जिसके कपड़ों पर खून लगा था।

ADVERTISEMENT

शक के आधार पर ग्रामीणों ने रजनीश को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की तो उसने घटनाक्रम के बारे में बता दिया। पुलिस ने आरोपी रजनीश को जेल भेज दिया है, जबकि पीड़ित वृद्धा को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT