UP News: महिलाओं को गंदे इशारे करने वाला बंदर काटेगा उम्रकैद की सजा, हैरान कर देगी कालिया बंदर की कहानी!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Life Imprisonment For Monkey: लोगों ने मिर्जापुर की वेब सीरीजी तो खूब देखी लेकिन आज हम आपको मिर्जापुर के कालिया बंदर (Kalia Monkey) की कहानी बताने जा रहे हैं। इस बंदर ने पूरे मिर्जापुर में आतंक मचा रखा था। बंदर के आतंक से इलाके की महिलाएं और बच्चे खौफजदा थे। इस खतरनाक कालिया बंदर ने 250 महिलाओं और बच्चों को अपना निशाना बनाया। गंभीर रूप से घायल किया था।

बेदर की हरकतों से तंग आकर वन विभाग ने कालिया को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कालिया बंदर ये सजा कानपुर के प्राणी उद्यान के बंद पिंजरे में काट रहा है। आइए आपको सिलसिलेवार कालिया बंदर की पूरी दास्तां सुनाते हैं।

मिर्जापुर में 5 साल पहले एक बंदर ने जमकर आतंक मचा रखा था वह महिलाओं और बच्चों को देखते ही उनके ऊपर काटने को दौड़ने लगता था इतना ही नहीं वह सिर्फ महिला और बच्चों को ही अपना शिकार बनाता था उसने लगभग 250 लोगों को बुरी तरीके से काटा था जिसके बाद कानपुर प्राणि उद्यान के पशु चिकित्सक डॉक्टर मोहम्मद नासिर ने उसको मिर्जापुर से पकड़ा था जिसके बाद से वह कानपुर चिड़ियाघर में पिंजरे में बंद है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

दरअसल कालिया बंदर को कानपुर के Zoo में सजा काट रहे पांच साल हो चुके हैं। हैरानी की बात ये है कि इन पांच सालों में उसके हाव भाव और हरकतों में कोई फर्क नहीं आया है। यही वह है कि उसे कैद से आजाद नहीं किया जा रहा है और उसकी उम्रकैद की सजा बरकरार रखी गई है।

यूं तो कानपुर के चिड़िया घर में कई शैतान बंदर सजा काट रहे हैं जिनको रिहा करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कालिया बंदर की किस्मत में फिलहाल रिहाई नहीं है। कालिया को ताउम्र कैद में ही रहना होगा क्योंकि उसकी हरकतें अभी भी खतरनाक हैं। वो अभी लोगों पर अटैक करने को दौड़ता है।

ADVERTISEMENT

कालिया महिलाओं को देखकर तरह तरह के इशारे भी करता है और मन ही मन बुदबुदाने लगता है। 5 साल उसको कैद में रहते हुए हो गया है लेकिन अभी भी वह महिलाओं को देखते ही गंदे गंदे इशारे करता है और मन ही मन कुछ बोला करता है।

ADVERTISEMENT

डॉ मोहम्मद नासिर ने बताया कि कालिया को एक तांत्रिक ने पाल के रखा था। ये तांत्रिक बंदर को खाने में मांस और पीने के लिए दारू देता था। यही वजह है कि कालिया के स्वभाव में परिवर्तन हो गया और वो हिंसक हो गया। तांत्रिक की मौत के बाद वन विभाग ने कालिया को पकड़ लिया।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT