UP Crime News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार भाकियू के दो पदाधिकारी निष्कासित

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

UP Crime News: सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की एक घटना के संबंध में गिरफ्तार किए जाने के बाद भारतीय किसान यूनियन (BKU) के दो पदाधिकारियों को शुक्रवार को यूनियन से हटा दिया गया। नरेश टिकैत की अगुवाई वाली भाकियू से निष्कासित पदाधिकारियों में सहारनपुर (Saharanpur) इकाई के सुबोध काकरण और विकी तोमर शामिल हैं।

भारतीय किसान यूनियन के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि सामूहिक दुष्कर्म की एक घटना के संबंध में उत्तराखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद इन लोगों को भाकियू से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।

उत्तराखंड पुलिस ने 30 जून को भाकियू के दो पदाधिकारियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों ने 24 जून को रुड़की में चलती कार में 35 वर्षीय महिला और उसकी पांच साल की बेटी से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT