Shams Ki Zubani: एक शरीर पर 40 शैतान के क़ब्ज़ा करने की लड़ाई, इंसान और भूत के बीच लड़ा गया सबसे बड़ा मुक़दमा

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Shams Ki Zubani: सवाल ये है कि क्या गॉड है तो शैतान क्यों नहीं? जी हां अमेरिका की एक अदालत में बाकायदा इस पर लंबी बहस हुई। आज की कहानी अदालत की उसी प्रोसीडिंग की कहानी है। ये कहानी इंसान और शैतान के बीच की है। इस कहानी पर किताबें लिखीं गई फिल्में बनाई गईं ये कहानी बेहद डरावनी है। कहानी अमेरिका के स्टेट कर्निकेट की है। ब्रुकफील्ड एक छोटी सी जगह बीस हजार की आबादी का शहर।

इस शहर में 180 साल के दौरान पहला क्राइम कत्ल की शक्ल में सामने आया था। ये कहानी उसी कत्ल और इंसान शैतान के बीच में घूमती है। कहानी की शुरुआत होती है ग्लैजन फैमिली से। परिवार में पति पत्नी व 8-9 बच्चे थे। जूडी गलैजन परिवार की मुखिया थीं। जूडी और उनके पति ने किसी शहर में जाने का फैसला किया।

दोनों ने ब्रुकफील्ड में घर किराए पर ले लिया और सामान लेकर नए घर में पहुंच गए। दोनों की बेटी डैबी 17 साल और छोटा बेटा डेविड था। बच्चे बहुत खुश थे। सभी घर में रहने लगे लेकिन डेविड अजीब हरकतें करने लगता है जोर जोर से चिल्लाने लगता है। डैविड ने कहा कि मैने घर में बूढ़े डरावने को देखा है। खौपनाक बड़े बाल बड़े नाखून हैं उसके। वो कहता है यहां क्यों आए हो यहां से चले जाओ।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

Shams Ki Zubani: घर वालों नें डेविड की बात को इग्नोर कर दिया। घर में सामान की शिफ्टिंग कर दी गई। डेविड फिर चीखने चिल्लाने लगा रातों को चीखता था। काफी समझाने ते बाद भी डेविड नहीं माना तो माता पिता उस डॉक्टर के पास ले गए। डाक्टरों ने कहा कि उसे कोई बीमारी नही है। अचानक डैविड रातों को लैटिन बोलने लगा जबकि उसे लैटिन कभी सिखाई नही गई थी। वो बीमार रहने लगा था।

सुबह हुई तो वो इंग्लिश बोलने लगा नार्मल हो गया था। डेविड की हालत बिगड़ती जा रही थी बार बार कहता था बूढा शख्स कहता है चले जाओ चले जाओ। अब डेविड की अचानक अवाज चली गई थी। वो अब बोलता नहीं था बल्कि अजीब अजीब सी आवाजें उसके हलक से निकलती हैं। खौफनाक आवाजें। घर वाले परेशान थे कुछ समझ में नही आ रहा था। दोनों पति पत्नी धार्मिक किस्म के थे। चर्च से संपर्क किया। पूरी बात बताई।

ADVERTISEMENT

पादरी फादर को दिखाया गया तो उन्होने कहा डेविड ठीक है लेकिन उसकी हालत खराब होती जा रही थी। किसी ने सलाह दी कि किसी फादर से रिलिजियस ट्रीटमेंट करवाओ। एक्सिज्म कराए जैसे जादू टोना झाड़ फूंक। लेकिन फादर व चर्च के पादरियों ने एक्सिज्म करने से मना कर दिया। परिजन परेशान थे तभी पता चला कि इलाके में दो लोग हैं जो भूत प्रेत शैतानी शक्तियों से छुटकारा दिलाने में माहिर हैं। इनका नाम था ऐड और लॉरेन। ये दोनों पैरानॉर्मल केस के एक्सपर्ट थे। परिजनों ने मुलाकाती की पूरी बात बताई।

ADVERTISEMENT

ऐडी और लॉरेन जेडी के घर पहुंचते हैं। दोनों जैसे ही घर के अंदर दाखिल होते होते हैं। इस घर में शैतानी शक्तियां हैं। दोनों डेविड को देखकर समझ जाते हैं कि उस पर एक नहीं बल्कि 40 शैतानी शक्तियों का साया है। 40 से ज्यादा शैतानी शक्तियां में लड़ाई चल रही है कि डेविड के शरीर पर कौन राज करेगा। ऐड और लॉरेन ने पहला केस देखा था।

Shams Ki Zubani: दोनों ने परिजनों को मशविरा दिया कि एकेसिज्म कराना पड़ेगा। इसके लिए ऐड और लॉरेन ने एक फॉदर को तैयार कर लिया। इसके बाद शुरुआत हुई फादर ने घर में जाकर विधि विधान दो चरणों में किया। अब बारी थी तीसरे चरण की लेकिन इसी दौरान एक अजीब घटना घटी।   डेविड की बहन डैबी 17 साल की दोस्ती एक लड़के से हुई जिसका नाम आरने जॉनसन था। डैबी भाई की बीमारी को लेकर परेशान थी लिहाजा उसने ब्वॉयफ्रेंड को पूरी बात बताई।

आरने जॉनसन डैबी के घर आया और डैविड से मिलने घर पहुंच गया। अब फादर घर में तीसरी बार आते हैं और इस प्रकिया में फादर, उनकी एक असिस्टेंट, डेविड के माता पिता के अलावा किसी को भी मौजूद रहने की इजाजत नहीं थी लेकिन डैबी का ब्वॉयफ्रेंड आरने डेविड की साथ रहने की जिद पर अड़ गया। तय हुआ कि एक्सिज्म के दौरान आरने कुछ बोलेगा नहीं। एक्सिज्म के दौरान डेविड की खराब हालत आरने से नहीं बर्दाश्त हुई और वो बीच मं बोल पड़ा।

आरने ने चीखते हुए कहा कि शैतानी शक्तियों सुनो इस बच्चे का शरीर छोड़ दो अगर चाहो तो मेरे शरीर को ले सकते हो। इतना होना था कि अगले ही दिन से डेविड की तबीयत ठीक होने लगी और अब आरने की तबीयत बिगड़ने लगी। डेविड के घर के नजदीक ही आरने व उसकी दोस्त डैबी ने एक मकान किराए पर ले रखा था। दोनों साथ में रहते थे। डैबी समझ चुकी थी कि आरने के जिस्म में शैतानियां शक्तियां आ चुकी हैं। डैबी ने ऐड और लॉरेन से मदद मांगी लेकिन किसी भी फादर ने मदद देने से मना कर दिया।

Shams Ki Zubani: ऐड और लॉरेन ने डैबी के परिजनों को कहा कि आरने पर नजर रखना कुछ भी हो सकता है। यह जानकारी पुलिस को भी दे दी गई थी। पुलिस वाले शैतानी शक्तियों की बात को लेकर मजाक बनाते रहे। इस दौरान आरने की तबीयत खराब होती जा रही थी। 16 फरवरी 1981 को डैबी को नौकरी मिल गई। जानवरों के सैलून में नौकरी लगी। आरने ने कहा कि मैं भी पहले दिन तुम्हारे सैलून चलता हूं।

शाम में पार्टी करेंगे। रास्ते में डैबी का घर पड़ता था लिहाजा उसने माता पिता से मिलने की बात कहीं दोनों उसी घऱ में गए जहां डैबी के माता पिता रहते थे। सभी परिजन साथ में सैलून पहुंच गए। वहां जाने के बाद सैलून के मालिक ने सबका स्वागत किया, एलन ने पूरे परिवार को लंच कराया। इसी दौरान परिजनों को शक हुआ कि ऐलन डैबी की बहन मैरी को घूर रहा था।

आरने ये सब दूर खड़ा देख रहा था तभी उसने गुस्से में ऐलन पर हमला बोल दिया और ऐलन को पांच बार चाकू मारे और उसकी मौत हो गई। सभी वहां से भाग खड़े हुए पुलिस को खबर मिली तो पुलिस ने आरने को गिरफ्तार कर लिया। आरने ने कहा कि मैने नहीं किया कत्ल। आरने ने कहा कि मुझे कुछ भी याद नहीं है। ये मैने नहीं किया। ऐड और लॉरेन नें पुलिस को कहा कि हमने कहा था कि आप नजर रखें। शहर में लोग हैरान थे क्योंकि ये 180 साल के दौरान पहली हत्या थी।

Shams Ki Zubani: पुलिस हैरान कोर्ट में आरने को पेश किया गया। बचाव पक्ष ने कहा कि ये कत्ल आरने ने नहीं किया बल्कि ये कत्ल शैतानी शक्तियों ने किया है। शैतानी शक्तियों ने कत्ल करवाया है। आरने के हाथ से चाकू चलवाया गया। जज भी परेशान थे। जज बोले गॉड की बात तो समझ में आती है लेकिन शैतानी शक्तियों का अजीब केस है। ऐड और लॉरेन की रिपोर्ट, फादर के एक्सिज्म की रिपोर्ट रखी गई। जज मानने को तैयार नहीं थे कि कत्ल शैतानी शक्तियों ने किया है।

आरने के वकीलों ने अब पैंतरा बदलते हुए अदालत में कहा कि आरोपी ने आत्मरक्षा में हत्या की है। अदालत ने माना कि आरने ही एलन कातिल है लिहाजा 10 साल की सजा दी गई। पांच साल बाद रिहा हो गया 1986 में वो जेले से बाहर आया डैवी से शादी कर ली दोनों के बच्चे भी हैं। धीरे धीरे आरने के तबीयत भी सुधरने लगी। डेविड भी ठीक था।

अब 2007 का साल आ गया जब डैबी और उसके परिजन कोर्ट में ऐड और लॉरेन के खिलाफ केस करते हैं। केस में कहा गया कि दोनों ऐड और लॉरेन ने उनकी कहानियों का गलत इस्तेमाल किया। दोनों ने इस किस्से से पैसे कमाए। ये केस अदालत में डिसमिस हो गया। इस कहानी पर कई सीरियल बने और कंजोरिंग हॉरर फिल्म भी बनी थी।        

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT