राजस्थान में तबादलों की सुनामी, सरकार ने 33 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये, 8 जिलों के कलेक्टर बदले
Rajasthan: राजस्थान सरकार ने मंगलवार रात को आठ जिला कलेक्टरों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के 33 अधिकारियों का तबादला कर दिया।
ADVERTISEMENT

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने मंगलवार रात को आठ जिला कलेक्टरों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 33 अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आलोक, जो वर्तमान में प्रमुख आवासीय आयुक्त नई दिल्ली के रूप में कार्यरत थे उन्हें ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
रातों रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला
इसमें कहा गया है कि अपर्णा अरोड़ा को वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। अन्य आईएएस अधिकारियों में दिनेश कुमार, नवीन महाजन, भानु प्रकाश, वी. सरवण कुमार और उर्मिला राजोरिया शामिल हैं। बीकानेर कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की जगह नम्रता वृष्णि, शाहपुरा कलेक्टर टीकमचंद बोहरा की जगह राजेंद्र सिंह शेखावत, श्रीगंगानगर कलेक्टर अंशदीप की जगह लोक बंधु को लगाया गया है।
बदले गए 8 ज़िलों के कलेक्टर
बाड़मेर कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित को नागौर कलेक्टर बनाया गया है और उनकी जगह निशांत जैन को लिया गया है। सांचोर कलेक्टर पूजा कुमारी पार्थ को जालोर का कलेक्टर बनाया गया है और उनकी जगह शक्ति सिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया है। नागौर के कलेक्टर अमित यादव को भरतपुर जिला कलेक्टर बनाया गया हैं।
ADVERTISEMENT
अरुण कुमार पुरोहित को नागौर कलेक्टर बनाया गया
भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों को उनके वर्तमान पद के कार्य के साथ साथ आगामी आदेश तक अतिरिक्त कार्यभार सम्पादित करने के आदेश दिये गये है। इनमें राजेश्वर सिंह, आलोक, शिखर अग्रवाल, श्रेया गुहा, आलोक गुप्ता शामिल है।
(PTI)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
