राजस्थान में ज़मानत पर आया रेप का आरोपी, रेप पीड़िता को मारी गोली, दोस्तों के साथ मिलकर गंडासे से काट डाला, आरोपी फरार

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Rajasthan Crime News: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी एवं उसके साथियों ने पीड़िता को गोली मार दी और उस पर गंडासे से हमला किया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस हमले में पीड़िता का भाई भी घायल हुआ है और दोनों को जयपुर के सवाई मान सिंह सरकारी अस्पताल में भर्ती है। उसने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मुख्य आरोपी राजेंद्र यादव फरार है।

रेप पीड़िता को मारी गोली

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात प्रागपुरा थाने के पास उस समय हुई जब पीड़िता अपने भाई के साथ दुपहिया वाहन पर घर लौट रही थी। पुलिस के अनुसार, तभी राजेंद्र यादव और उसके साथी महिपाल गुर्जर एवं राहुल गुर्जर एक अन्य दोपहिया वाहन पर उनका पीछा करने लगे और उन्होंने भाई-बहन पर अचानक हमला कर दिया। उसने बताया कि राजेंद्र ने युवती की पीठ में गोली मारी और अन्य आरोपियों ने उस पर गंडासे से हमला किया।

रेप पीड़िता पर गंडासे से हमला

घटना के बाद पीड़िता के परिवार द्वारा शनिवार को दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, राजेंद्र ने 16 जनवरी को युवती के साथ दुष्कर्म किया था। परिवार ने कहा, ‘‘यादव को उस समय गिरफ्तार किया गया था, लेकिन हाल में वह जमानत पर बाहर आया और उसने पीड़िता को मामला वापस लेने के लिए धमकाना शुरू कर दिया।’’ प्राथमिकी के अनुसार, जब पीड़िता ने मामला वापस नहीं लिया तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

रेप का केस वापस नहीं लिया तो हमला

परिजनों का आरोप है कि राजेंद्र यादव पीड़िता को पुलिस के नाम पर धमकाता था और कहता था कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पुलिस ने कहा, ‘‘महिपाल और राहुल को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। राजेंद्र यादव फरार है।’’ उसने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 307 (हत्या का प्रयास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(PTI)

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT