नशे में दूल्हा 2 बजे रात तक करता रहा डांस तो दुल्हन की शादी दूसरे लड़के से रचा कर दी विदाई

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

राजस्थान के चुरू से विजय चौहान की रिपोर्ट

Rajasthan Churu Viral News : राजस्थान के चुरू जिले में एक दूल्हे को अपनी बारात में दोस्तों के साथ हुड़दंग करना मंहगा पड़ा गया। देर रात तक बारात मंडप में नहीं पहुंचने के कारण दुल्हन और उसके परिजन नाराज हो गए। इतना ही नहीं दुल्हन पक्ष ने बेटी की शादी किसी अन्य लड़के से कर दुल्हन को विदा भी कर दी।

दूल्हा जब बारात के साथ मंडप में पहुंचा ओर वहां का नजारा देख हैरान रह गया, फिर क्या था बारात को बिना दुल्हनिया लिए ही बैरंग लौटना पड़ा। दूल्हा अपने रिश्तेदार के साथ मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा था। हालांकि पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाकर मामला शांत करा दिया है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

चुरू जिले के चेलाना बास में बारात लेकर आए एक दूल्हे को अपने दोस्तों के संग डीजे पर हुड़दंग मचाना मंहगा पड़ गया। बारात में आए दूल्हे और उसके दोस्तों का हुड़दंग देखकर दुल्हन ओर उसके परिजनों को नाराज होने पर मजबूर कर दिया। गुस्से में आये दुल्हन व उसके परिजनों ने पूरी बारात को ही वापस लौटा दिया।

हुड़दंग से परेशान आकर दुल्हन के परिजन और गांव वालों ने उसकी शादी कहीं और दूसरे युवक से करा दी ओर विदाई कर दी। दूल्हे पक्ष ने अब पुलिस के पास पहुंचकर इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। मामला चुरू जिले के राजगढ़ तहसील के चेलाना गांव का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 15 मई को हरियाणा के सिवानी वार्ड संख्या-10 निवासी अनिल पुत्र महावीर बारात लेकर राजगढ के चेलाना बास मंजू के साथ शादी कर लेने पहुंचा था।

ADVERTISEMENT

Ajab-Gajab News : बारात दुल्हन के घर पहुंचते ही करीब डेढ सौ से अधिक बराती गाजे बाजे और डीजे की धुन पर थिरकने लगे। जबकी करीब रात 9 बजे के करीब बारात दुल्हन के घर के लिए निकली थी, डीजे की धुन और शराब के नशे में शराबी ऐसे डूबे कि रात 2 बजे तक नाचते झूमते रहे।

ADVERTISEMENT

डीजे पर दूल्हे और उसके दोस्तों ने ऐसी हुड़दंग मचाई कि दुल्हन पक्ष के लोग की एक नही सुनी ये सब देख दुल्हन पक्ष के लोग परेशान हो गए। रात को 2 बजे तक जब बारात घर नहीं पहुंची और ना ही विवाह की रस्में हो पाईं तो इस बात से दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए। दुल्हन पक्ष ने जब बारातियों को हुड़दंग बंद करने को कहा तो उन्होंने नाराज होकर झगड़ा करने लगे।

वहीं, फेरों के लिए जो मुहूर्त निकाला गया था वो 1 बजकर 15 मिनट का निकाला गया था। जब दूल्हा बारात को लेकर बार बार कहने पर भी समय पर भी नही आया तो दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी किसी अन्य लड़के से कराने का फैसला लिया। रात में उसी मंडप में दुल्हन के परिजनों ने दुल्हन की शादी अन्य लड़के से कर दी और विदाई भी कर दी।

जब बाराती रात को 2 बजे बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे तो वहां के हालात देख उनके होश उड़ गए। मंडप में दूल्हा दूसरा ही दिखा और दुल्हन की शादी किसी और युवक से हो चुकी थी और विदाई की तैयारी के लिए दुल्हन गाड़ी में बैठने जा रही थी। और थोड़ी देर में उसे विदा भी कर दिया गया। इसके बाद दूल्हे को बारात समेत बैरंग लौटना पड़ा।

इसके बाद दूसरे दिन दूल्हा सुनील और उसके रिश्तेदार राजगढ थाने पहुंचे। लड़की वालों का कहना है कि सात फेरों की रस्म में ही जब इतनी लापरवाही रही तो फिर आगे ये लोग क्यों रिश्ता निभा पाएंगे। बहरहाल, पुलिस ने दोनो पक्षों को बैठाकर समझाइश की गई जिसके बाद दोनो पक्षों ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर लिखित में शादी कैंसिल होने का पुलिस को लिखकर दिया।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT