राजस्थान में 13 आईपीएस के तबादले, राजीव शर्मा होंगे ACB के नए DG; 3 रेंज आईजी बदले

ADVERTISEMENT

Crime Tak
Crime Tak
social share
google news

IPS Transfer News: राजस्थान सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 13 अधिकारियों के तबादले किए, जिसमें राजीव कुमार शर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार ने चार दिन में दूसरी बार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। बुधवार को 13 अधिकारी बदले गए हैं. इसमें एक डीजी रैंक, 11 आईजी रेंज और एक डीआईजी रेंज के अधिकारी शामिल हैं। लंबे समय बाद एसीबी में डीजी की नियुक्ति हुई है। महानिदेशक (डीजी) कानून एवं व्यवस्था राजीव कुमार शर्मा को एसीबी में महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, आईजी गौरव श्रीवास्तव अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा की कमान संभालेंगे।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) राजीव कुमार का तबादला एसीबी के महानिदेशक पद पर किया गया है। आईपीएस अनिल कुमार टांक महानिरीक्षक (कानून-व्‍यवस्‍था) होंगे जो अब तक उप महानिरीक्षक (भर्ती और पद्दोन्नति बोर्ड) पद पर थे।

ADVERTISEMENT

आईपीएस गौरव श्रीवास्तव को महानिरीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा) पद पर, अंशुमन भोभिया को महानिरीक्षक (आतंकवाद निरोधक दस्ता-एटीएस) पद पर लगया गया है।

महानिरीक्षक (आरएसी) राजेंद्र सिंह अब जोधपुर के पुलिस आयुक्त होंगे जबकि इस पद पर कार्यरत रविदत्त गौड़ को महानिरीक्षक (कोटा रेंज) नियुक्त किया गया है। आईपीएस राहुल प्रकाश को महानिरीक्षक (भरतपुर रेंज) तथा व‍िकास कुमार को महानिरीक्षक (जोधपुर रेंज) लगाया गया है। सरकार ने शुक्रवार रात को ही नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे।

ADVERTISEMENT

 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...