Prithvi Shaw Sapna Gill Case: पृथ्वी शॉ ने नहीं की सपना से छेड़छाड़ - पुलिस

ADVERTISEMENT

Prithvi Shaw Sapna Gill Case
Prithvi Shaw Sapna Gill Case
social share
google news

विद्या के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Prithvi Shaw Sapna Gill Case : भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को राहत मिली है। पुलिस ने उनके पक्ष में अदालत में रिपोर्ट दाखिल कर दी है। पुलिस का कहना है कि पृथ्वी ने सपना गिल से कोई छेड़छाड़ नहीं की थी। इसी साल फरवरी में सोशल मीडिया फेम सपना गिल ने पृथ्वी पर छेड़छाड़ और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने FIR भी दर्ज की थी। उधर, पृथ्वी की शिकायत पर सपना के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था।

पुलिस ने इस मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट को बताया कि सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर जो आरोप लगाए हैं, वो सभी झूठे और निराधार हैं।

ADVERTISEMENT

Prithvi Shaw Sapna Gill Case 

क्या था पूरा मामला?

इसी साल 15 फरवरी को जब पृथ्वी शॉ अपने दोस्त के साथ सांताक्रूज के एक पांच सितारा होटल में डिनर के लिए गए थे। वहां उनका सेल्फी को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी।

सपना ने पृथ्वी शॉ पर छेड़छाड़ के भी आरोप लगाए थे। कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अब इसी केस में पुलिस ने पृथ्वी के पक्ष में रिपोर्ट दाखिल की है।

ADVERTISEMENT

पब के CCTV और अन्य सबूतों से पता चलता है कि किसी ने भी सपना को गलत तरीके से नहीं छुआ। तमाम गवाहों और सबूतों के मद्देनजर पुलिस ने अदालत में रिपोर्ट दाखिल की। 
 

ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT