दिल्ली में इश्क, मुंबई में शादी और दस साल बाद पति की सुपारी किलिंग, दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड की खौफनाक साज़िश

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Thane Murder: प्यार, मोहब्बत, इश्क और जज़्बात यूं तो सब एक हैं लेकिन इऩ नामों के पीछे कई कहानियां दफ्न हैं। प्यार अंधा होता है ये सबने सुना है। आज प्यार की थ्योरी खून की स्याही से लिखी जा रही है। दीवाने जान लेने और जान देने पर आमादा हैं। कैसा है ये इश्क?लेकिन क्या खूनी मोहब्बत को वाकई उसकी मंजिल मिल पाती है? ये इश्क कभी जान लेता है कभी जान देता है। तो कभी रुसवाइयों के अंधेरों में गुम हो जाता है। कई जिंदगी तबाह करता है। प्यार पाने की कोशिश में परिवार तबाह होते हैं। कत्ल होते हैं। ऐसा ही ताजा इश्क में कत्ल का मामला ठाणे जिले में देखने को मिला है।

कैसा है ये इश्क?

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ में अपने 48 वर्षीय पति की हत्या करने के आरोप में एक महिला, उसके प्रेमी और सुपारी लेकर हत्या करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंबरनाथ पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जगन्नाथ कालस्कर ने बताया कि 25 फरवरी को हुई हत्या के सिलसिले में पुलिस ने एक लड़के को भी हिरासत में लिया है, जिसने सुपारी लेकर हत्या करने वाले व्यक्ति का साथ दिया था। उन्होंने बताया कि महिला का पति रमेश झा पिछले रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने दफ्तर की ओर जा रहा था तभी आरोपियों ने उसे अंबरनाथ-बदलापुर रोड पर एक भोजनालय के पास रोक लिया और उसपर कई बार चाकू से हमला किया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड की खौफनाक साज़िश

अधिकारी ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर आखिरकार पुलिस ने आरोपियों का पता लगा ही लिया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि मृतक की पत्नी 10 साल दिल्ली में रही थी और आरोपी के साथ उसके संबंध थे। शादी होने पर अंबरनाथ आने के बाद भी उसका संबंध कायम रहा। अधिकारी ने बताया कि जब महिला के पति को इस बारे में पता चला तो उसने इसका विरोध किया, इसके बाद महिला ने उसे खत्म करने की साजिश रची और इस काम के लिए सुपारी लेकर हत्या करने वाले एक अपराधी से संपर्क किया ।

ADVERTISEMENT

सुपारी किलर्स ने चाकू से गोद डाला

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी दिल्ली भाग गए। इस सूचना के आधार पर, अंबरनाथ पुलिस की एक टीम राष्ट्रीय राजधानी गई और वहां दोनों को पकड़ लिया। जबकि महिला और उसके मित्र को अंबरनाथ से पकड़ा गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीनों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें पांच मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...